Lucknow Ka Mausam 03 October 2023: लखनऊ में आज बादलों का पहरा, गिरा तापमान, IMD ने जारी किया Alert

Lucknow Ka Mausam 03 October 2023: लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल क्षेत्र में दबाव की वजह से यूपी में मौसम प्रभावित होगा। प्रदेश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Report :  aman
Update:2023-10-03 07:02 IST

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 03 October 2023: यूपी से अब मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, झारखंड (Jharkhand) और पश्चिम बंगाल में दबाव की वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। पड़ोसी राज्यों के मौसमी दबाव की वजह से प्रदेश में में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि, 3 अक्टूबर तक भारी बरसात की संभावना है। इसकी वजह ये है कि झारखंड और वेस्ट बंगाल क्षेत्र में दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम प्रभावित होगा। यह मौसमी दबाव पूरे यूपी को प्रभावित करेगा। प्रदेश में अगले दो दिनों तक बरसात की संभावना है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, '5 अक्टूबर तक यूपी में बरसात होगी। लेकिन, 3 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह, 4 और 5 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश का ये सिलसिला 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा।'

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी की राजधानी लखनऊ के आसमान में मंगलवार (03 अक्टूबर) को बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। शहर के अधिकांश हिस्से में बादलों का प्रभाव दिखेगा। बादलों के कारण धूप के दर्शन नहीं पाएंगे। इस वजह से तापमान में कमी रहेगी। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तर-पूर्व की दिशा से चलने वाली हवा में नमी रहेगी, जिससे गर्मी और उमस में कमी दर्ज की जाएगी। शाम के समय हवा की रफ़्तार में कमी आएगी, लेकिन रात में उमस बढ़ जाएगी।   

प्रदेश के तापमान में होगी गिरावट

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'अचानक पश्चिम बंगाल और झारखंड के क्षेत्र में दबाव बनने की वजह से बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट होगी। अगले 2 दिनों तक एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का भी पूर्वानुमान है।'

UP में ऑरेंज और येलो अलर्ट 

IMD ने 24 घंटे का Heavy Rain Alert जारी किया गया है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है। IMD के अनुसार, इन जिलों में बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। IMD का ये अलर्ट सभी जिलों के लिए है। 

Tags:    

Similar News