बूथ अध्यक्ष ही भाजपा के सेनापति और राजदूत हैं, महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल

Sunil Bansal Addresses Workers in Lucknow: भाजपा लखनऊ महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी ताकत है, जिसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-14 16:14 GMT

Sunil Bansal Addresses Workers in Lucknow: आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा लखनऊ महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के सेनापति और राजदूत हैं।

संगठन के कार्यकर्ता बहुत बड़ी ताकत है: सुनील बंसल



सुनील बंसल ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ कैसे काम करना है, यह बहुत बड़ा अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं पहली बार उत्तर प्रदेश आया तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे समझाया था आज वहीं बात मैं आप सबके साथ साझा कर रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्य करने आए हो जितना नीचे जाओगे उतना भाजपा का संगठन समझ आएगा और जब मैंने भी यह प्रयास शुरू किया था तो मुझे समझ में आया कि संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी ताकत है, जिसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

हमारे पास दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाली टीम है: सुनील बंसल



सुनील बंसल ने कहा कि हम सभी के पास प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और प्रदेश में योगी जैसा नेतृत्व है। पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाली टीम हमारे पास है। और आप जैसे कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी भाजपा के पास है, जिसमें 18 करोड़ सदस्य हैं और बूथ पर काम करने वाले 3 करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

Tags:    

Similar News