Lucknow News: कांग्रेस के प्रदर्शन में विधानसभा का गेट तोड़कर की थी तोड़फोड़, 28 साल बाद लखनऊ पुलिस ने किया 'परमजीत' को किया गिरफ्तार
Lucknow News Today: हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारंटी परमजीत सिंह साल 1991 मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विधानसभा का गेट तोड़ कर अंदर तोड़ फोड़ किये जाने वाले लोगों में शामिल था।;
Lucknow Paramjit Arrested After 28 Years for Breaking Assembly Gate During Congress Protest Case
Lucknow News in Hindi: साल 1991 में कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर तोड़ फोड़ की गई थी। मामले में लखनऊ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसी मुकदमे में बीते 28 सालों से फरार चल रहे वारंटी परमजीत सिंह को लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि साल 1997 में पहली बार परमजीत के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
28 साल से फरार चल रहा था वारंटी
हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारंटी परमजीत सिंह साल 1991 मे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विधानसभा का गेट तोड़ कर अंदर तोड़ फोड़ किये जाने वाले लोगों में शामिल था। इस घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी सरोजनी नगर की ओर से मुकदमा लिखवाया गया था। वहीं, साल 1997 में न्यायालय द्वारा परमजीत के खिलाफ वारंट जारी हुआ औऱ तभी से ये फरार चल रहा था।
अलीगढ़ से हुई परमजीत की गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, न्यायालय की ओर से परमजीत के खिलाफ पहली बार साल 1997 में गैर-जमानती वॉरंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बाद से लगातार एनबीडब्ल्यू, धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत पुलिस की ओर से कुर्की आदेश और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी रही। अभियुक्त परमजीत गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार 28 वर्षों से फरार चल रहा था। वहीं, मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन स्थित श्यामनगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त परमजीत सिंह के खिलाफ धारा 147/353/452/427 भादवि, 7 सीएल एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत मामला दर्ज है।