Lucknow News: गुलाबी सर्दी ने दी दस्तक, रात में लुढ़क रहा पारा

Lucknow News: लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक मनीष रानालकर का कहना है कि उत्तर प्रदेश की ओर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिर गया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-19 11:00 IST

Lucknow News: प्रदेश के कई जिलों में तापमान गिरने लगा है। गुलाबी सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी समेत अन्य क्षेत्रों में धीरे-धीरे मौसम सुहाना हो रहा है। कुछ जगहों पर रात में तो करीब बीस डिग्री तक पार लुढ़क गया है। 

लखनऊ में 20-21 डिग्री तापमान

प्रदेश के कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। हालाँकि, राज्य की राजधानी में रात का तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिससे हल्की सर्दी की आहट पूरी तरह सुनाई दे रही है। ठंड में पहने जाने वाले कपड़े भी बक्सों से निकालने की तैयारी चल रही है। करवाचौथ के बाद तापमान में और गिरावट का अनुमान है। 

अभी बना रहेगा यही तापमान

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक मनीष रानालकर का कहना है कि उत्तर प्रदेश की ओर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिर गया है। उन्होंने बताया कि इसके 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

अन्य शहरों का क्या हाल

मेरठ में रात का तापमान गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 18.8 डिग्री, मुज़फ्फरनगर में 19 डिग्री, ग़ाज़ीपुर में 19.7 डिग्री और झाँसी और नजीबा में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का पूर्वानुमान है कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Tags:    

Similar News