प्रदीप सिंह बब्बू को बड़ी जिम्मेदारी,बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

Pradeep Singh Babbu: लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले हुए प्रदीप सिंह बब्बू लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ी जिम्मेदारी है।

Written By :  aman
Update: 2024-02-22 15:05 GMT

सपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू (Social Media) 

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू (Pradeep Singh Babbu) को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। आपको बता दें, बब्बू इसके पहले भी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव और पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) की छात्र राजनीति से निकले हुए प्रदीप सिंह बब्बू लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वह क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक भी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि, प्रदीप सिंह बब्बू के संगठन में रहने से संगठन को ताकत मिलेगी।

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी अपनी गांठ मजबूत करने में जुटी है। इस बीच यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं की रहे है। सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ये भी कहा, बची हुई 63 सीटों पर सपा या अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे। उनका कांग्रेस समर्थन करेगी। इसी मेल से बीजेपी को शिकस्त देंगे।'

...2024 में यूपी से ही बीजेपी बाहर जाएगी

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'हम आपसे बात कर रहे हैं पर भारत को बचाने का संदेश पूरे देश में जा रहा है। यूपी से ही भाजपा 2014 में केंद्र में आई थी और 2024 में यहीं से बाहर जाएगी। सपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, वर्तमान में देश के हालात खराब हैं। किसान, नौजवान सड़कों पर हैं। मतदाताओं से निवेदन है कि सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट हों।'

Tags:    

Similar News