Ram Mandir: कभी मंदिर के लिए काटी थी जेल, अब रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा खुद कराएगा लखनऊ का ये प्रोफेसर

Ram Mandir: आचार्य डॉ. श्यामलेश तिवारी का चयन प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और इसके पूजन का नेतृत्व कर रहे आचार्य लक्ष्मीकांत ने किया है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-09 07:59 GMT

Ram Mandir (सोशल मीडिया) 

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजन होना है। इस पूजन में अब अपनी आहूति लखनऊ भी देगा। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पूजन के लिए देश भर से नौ पुजारियों को चुना गया है। इसमें एक पुजारी राजधानी लखनऊ से भी शामिल होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राच्य संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर श्यामलेश तिवारी को प्राण प्रतिष्ठा के पूजन के लिए चुना गया है। आचार्य डॉ. श्यामलेश तिवारी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने राममंदिर के निर्माण के लिए कड़ा संर्घष किया और जेल तक जाना पड़ा था।

इन लोगों ने किया था आचार्य डॉ. श्यामलेश तिवारी का चयन

आचार्य डॉ. श्यामलेश तिवारी का चयन प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और इसके पूजन का नेतृत्व कर रहे आचार्य लक्ष्मीकांत ने किया है। चयन के बाद डॉ. श्यामलेश तिवारी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव तंपत राय से प्राण प्रतिष्ठा पूजन में शामिल का न्यौता मिल चुका है। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 8 दिन पहले अयोध्या पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की पूजन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो रही है।

मेरी तपस्या हुई पूरी, बोले-तिवारी

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के पूजन के लिए चयन होने के बाद लविवि के संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर श्यामलेश तिवारी भावुक गए है। उन्होंने कहा कि रामलला का मंदिर अयोध्या में स्थापित होगा। इस बात का पूरा भरोसा था, लेकिन प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण में कुछ काम का सौभाग्य मिलेगा, यह सपने में नहीं सोचा था। आज रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा खुद अपने हाथों से कराने का सौभाग्य मिला है, जो मेरा जीवन का सबसे बड़ा काम है। यह न्यौता मिलते ही प्रभु श्रीराम के लिए मेरी तपस्या सफल हो गई है। उन्होंने बताया कि हर एकादशी का अयोध्या में श्रीराम के दर्शन प्राप्त करने लिए जाते हैं।

जानिए कौन हैं आचार्य डॉक्टर श्यामलेश तिवारी?

लविवि के संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर श्यामलेश तिवारी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने परास्नातक लखनऊ विश्वविद्याल से किया। उसके बाद उन्होंने यहीं से पीएचडी भी की। वह साल 2018 में लखनऊ विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर बने। प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिलने से पहले तिवारी भारत सरकार की आमंत्रण पर साल 2016 में जापान में 150 लोगों के साथ शांति यज्ञ भी कराने जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News