Lucknow News: कल लखनऊ के इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने के पहले देखें ट्रैफिक प्लान

Lucknow News: प्रतिबंध के दौरान इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को पुलिस की ओर से छूट प्रदान की जाएगी।

Written By :  Santosh Tiwari
Update:2024-09-11 21:28 IST

Photo- Social Media

Lucknow News: चन्द्र दर्शन के अनुसार इस्लामिक माह की 8वीं रवी-उल- अव्वल (चुपताजिया) का त्यौहार कल आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन लागू किया गया है। चुप ताजिया का जुलूस सुबह 06.00 बजे नाजिम साहब इमामबाड़े से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा से मुड़कर टुडियागंज ढाल, गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज से मंसूर नगर तिराहा होते हुए रोजा-ए-काजमैन थानाक्षेत्र सआदतगंज पर पहुँचकर समाप्त होगा। जुलूस के दौरान राहगीरों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे लेकर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। हालाँकि, प्रतिबंध के दौरान इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को पुलिस की ओर से छूट प्रदान की जाएगी।

कुछ यूँ रहेगा ट्रैफिक प्लान

1. मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से कोई भी यातायात अकबरी गेट/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कॉलेज या कोनेश्वर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

2. नक्खास से कोई भी यातायात मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा /टुड़िया गंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात यहियागंज, रकाब गंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3. मेफेयर तिराहा/अकबरी गेट तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास/विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा।

4. टुड़ियागंज से किसी भी प्रकार का यातायात गिरधारीलाल इण्टर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बाजारखाला, लालमाधव होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

5. मंसूरनगर तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात टुड़ियागंज/टापेवाली गली की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कश्मीरी मोहल्ला होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

6. रोजा-ए-काजमैन तिराहे से किसी भी प्रकार का कोई यातायात मंसूर नगर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हरदोई/कैम्पवेल रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

7. लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग, नाका होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

8. रकाबगंज पुल से किसी भी प्रकार का यातायात याहियागंज होते हुये नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कॉलेज, नाका होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Tags:    

Similar News