UP Congress: राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रदेश अध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया, अभिभाषण को बताया झूठ का पुलिंदा

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की ओर से पेश किए गए अभिभाषण में झूठ और जुमलों के सिवा कुछ भी नहीं है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-02-02 14:23 GMT

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय: Photo- Newstrack

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की ओर से पेश किए गए अभिभाषण में झूठ और जुमलों के सिवा कुछ भी नहीं है।

गन्ना किसानों का 5000 करोड़ बकाया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसानों के हितों की बात करने वाली प्रदेश की योगी सरकार के राज में आज भी प्रदेश के गन्ना किसानों के पांच हजार करोड़ से ज्यादा रुपए बकाया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के किसानों को बिजली फ्री में देने का वादा किया गया था लेकिन आज के हालात बिल्कुल अलग हैं। आज किसानों से सख्ती के साथ पूरा बिल वसूला जा रहा है। इन्वेस्टर समिट में एमओयू साइन होते हैं लेकिन निवेश 10 प्रतिशत से भी कम आया है।

महिला सुरक्षा में नाकाम है सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की पीठ थपथपा रही हैं। लेकिन एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65743 मामले दर्ज हुए हैं। यह आंकड़ा देश के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि पाताल से अपराधियों को खोज लाने का दावा करने वाली सरकार 2021 तक लंबति सारे मामलों की जांच तक नहीं करा पाई। साल 2021 में यूपी में ऐसे 11732 केस की जांच पूरी नहीं हो पाई थी।

वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का दावा खोखला

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बना देने का दावा बिल्कुल खोखला है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अगले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 32 प्रतिशत की विकास दर हासिल करनी होगी जो मौजूदा हालात में असंभव है। उन्होंने कहा कि एनएफएचएस 5 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य के कई मानकों को पूर्ण करने में फिस्सडी साबित हुआ है।

Tags:    

Similar News