Lucknow News: आखिर किस अपराधी की सुरक्षा में इतनी पुलिस फोर्स तैनात, वीडियो में देखिए VIP के लिए भी नहीं होते ये इंतजाम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस इतनी चौकन्नी कि आप भी देखकर दंग रह जाएंगे। एक अपराधी की सुरक्षा के लिए विभाग ने एक दो नहीं बल्कि भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिया।

Update: 2023-06-16 09:24 GMT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी दफ्तर के बाहर सुरक्षा में करीब सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया। बड़े-बड़े मंत्रियों और अधिकारियों के सुरक्षा में भी इतने कर्मचारी नहीं लगते। लेकिन एक अपराधी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, बीते दिनों हुई घटनाओं के लेकर पुलिस इतनी अलर्ट हो गई की 2-4 थानों के पुलिसकर्मियों को यहां सुरक्षा में लगा दिया गया।

दरअसल, जिस अपराधी की बात कर रहे हैं, वह विजय यादव। विजय यादव ने बीते दिनों कोर्ट में बहस के दौरान मुख्तार के करीब संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या कर दी थी। इसके बाद कोर्ट परिसर के अधिवक्ताओं ने विजय को खूब पीटा, जिसके बाद काफी दिनों इलाज चला। ठीक होने पर पुलिस मामले पर लगातार विजय से पूछताछ कर रही है। पूछताछ वाले स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags:    

Similar News