Kanpur Dehat News: घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत एक घायल

Kanpur News: कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Report :  Manoj Singh
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-12-06 11:14 GMT

Kanpur Dehat  News: घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत एक घायल 

Kanpur Dehat News: सिकंदरा कानपुर देहात। सिकन्दरा तहसील के अंतर्गत डेरापुर थाना क्षेत्र के आंतापुर गांव का है, जहां एक दलित बस्ती में घर की कच्ची दीवार गिरने से हड़कंप मंच (ghar ki diwar girne se hadkamp) गया। आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत (do bacho ki mout) हो गई। बच्चों को मौत की पुष्टि होते ही रोना बिलखना शुरू हो गया। बच्चों के पिता व चाचा भी घायल हुए हैं। पिता की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल भेजा गया है।


तीन बच्चों पर गिरा दीवार 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी दीवार पर रखा छप्पर कच्ची दीवार गिरने से वहां खेल रहे तीन बच्चों पर गिर गया जिससे दीवार और छप्पर के मलबे में बच्चे उनके चाचा और पिता दब गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक बच्चों की मौत हो गई। वहां खड़े बच्चों के चाचा संतोष भी घायल हो गये जिनकी शादी भी नहीं हुई थी। मृतक बच्चों की परवरिश उनके चाचा संतोष ही करते थे। पिता सूरत लाल भी मजदूरी और किसानी का काम करते हैं, जिनको गंभीर चोटें आयी हैं। उनको जिला अस्पताल रेफर (Jila asptal) कर दिया गया है।  

मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन (Kanpur police investigation) के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि जिस घर में यह घटना हुई ये लोग बहुत ही गरीब हैं और किसी तरह गुजारा करते हैं। चाचा संतोष का भी इलाज चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले बच्चों की माँ ममता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर डेरापुर थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल व उपजिलाधिकारी सिकन्दरा महेंद्र कुमार पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और समझाया कि सरकार द्वारा जो भी मदद होगी वो हरसम्भव मुहैया करायी जाएगी। मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News