Maharajganj News: मंडप में शादी की रस्म निभाने के दौरान नशे में गिरा दुल्हा, दुल्हन ने किया इंकार

Maharajganj News: मामला बिगड़ता देख दूल्हे का पिता व बाराती फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। गुरूवार को दिनभर थाने में दानों पक्षों के बीच पंचायत होती रही।

Update: 2024-07-12 01:55 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में नशे में धुत दुल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी के इंकार कर दिया है। दुल्हा-दुल्हन मंडप में शादी की रस्मों को निभा रहे थे, इसी दौरान नशे में धुत दुल्हा गिर गया। लोगों को लगा की गर्मी से ऐसा हो गया। लेकिन शराब की बदबू आने के साथ उसके हालात को देखकर लड़की के घर वाले परेशान हो गए। दुल्हन तत्काल मंडप से उठी और उसने सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पंचायत में दुल्हा और दुल्हन पक्ष अपने-अपने तरीके से इस घटना को बता रहे हैं।

महराजगंज के घुघली क्षेत्र के विश्वनाथपुर से बुधवार की रात अन्हया गांव में बारात आई थी। स्टेज पर जयमाल होने के बाद दुल्हे की हरकत देख सभी लोग असहज होने लगे। दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। दोनों परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन, रात को शादी के मंडप में बात उस समय बिगड़ गई जब दूल्हा पीढ़े पर बैठने के दौरान गिर गया। यह देख भड़की दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दी। मामले की नजाकत भांपते हुए कुछ देर बाद दूल्हा भी शादी करने से इंकार करने लगा। इस पर मारपीट तक नौबत पहुंच गई। माहौल बिगड़ता देख लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दिया।

मारपीट की स्थिति देख दूल्हे के पिता और बाराती भागे

मामला बिगड़ता देख दूल्हे का पिता व बाराती फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। गुरूवार को दिनभर थाने में दानों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। दूल्हा ने बताया कि दोस्तों ने बीयर पिला दिया था। जिससे दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दी। लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हें ने शादी से इनकार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन दुल्हन शराबी पति के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर रही है।


Tags:    

Similar News