पति गया विदेश तो देवर के साथ बीवी करने लगी ये गंदा काम, आधी रात ससुर की नींद खुली तो...

UP News: जब ससुर ने आपत्ति जताई तो बहू ने देवर के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी।

Report :  Network
Update:2024-09-19 13:01 IST

UP News (Pic:Social Media)

UP News: दुनिया सहित भारत में अवैध संबंधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कहीं पति का दूसरे युवती या महिला से संबंध की बातें तो कहीं पत्नी का दूसरे मर्द या युवक के साथ रोमांस करना। ऐसी घटनाएं आय दिन सुनने या अखबारों में पढ़ने को मिलती हैं। वहीं यूपी के महाराजगंज से भी अवैध संबंधों का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है।

यहां पति के विदेश में नौकरी करने जाते ही बीवी अपने देवर के साथ रंगरलियां मनाने लगी। जब ससुर की आधी रात को नींद खुली तो उन्हें ने बहू के कमरे से आवाजें आने पर जब कमरे में छांक कर देखा जो दंग रह गए। वहां भाभी अपने देवर के साथ अवैध संबंध बनाने में जुटी थी। जब ससुर ने आपत्ति जताई तो बहू ने देवर के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बतादें, पति के विदेश में नौकरी के लिए जाने के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है और देवर के साथ रंगरलियां मना रही थी।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव का बताया जा रहा है। जहां पर 32 साल की महिला का पति नौकरी करने के लिए विदेश चला गया। पति के विदेश जाने बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। इस दौरान उसके पति के मामा का लड़का आता जाता रहा। इसी दौरान महिला की उससे बातचीत होने लगी फिर क्या था दोनों के बीच चैटिंग और फोन काल पर अक्सर बातें होने लगी। पति के मामा का लड़का यानी देवर इस बीच कोई न कोई बहाना लेकर महिला के घर अक्सर आने लगा। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगी और इस बीच प्रगाढ़ता भी बढ़ गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे।

फिर होने लगी रात के अंधेरे में मुलाकातें

जब घर वालों को दोनों के बीच नजदीकियों का पता चला तो दोनों छुप-छुपकर मिलना शुरू कर दिया। एक दिन घर पर कोई नहीं था तो भाभी ने देवर को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस तरह देवर-भाभी की अब मुलाकातें रात में ही होने लगी ताकि वे संबंध बना सकें। इसी बीच एक दिन रात को ससुर की अचानक नींद खुल गई तो उसे बहू के कमरे से सिसकारियों की आवाजें आने की आहत के साथ ही दबी आवाज में बातें सुनाई देने लगी। फिर ससुर को शक हुआ तो वे उठकर बहू के कमरे के पास गए और जब दरवाजे में से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। वे अंदर जो चल रहा था वह नजारा देख कर दंग रह गए। उन्होंने देखा की बहू रिश्ते में लगने वाले देवर के साथ अर्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। दोनों संबंध बनाने में इस कदर व्यस्त थे कि उन्हें इस बात का भी डर नहीं था कि अगर कोई देख लेगा तो फिर क्या होगा।

नहीं माने तो बहू और देवर ने ससुर की पिटाई कर दी

जब ससुर ने अपनी बहू को दूसरे के साथ अवैध संबंध बनाते देखा तो विरोध किया। ससुर रात को ही शोर मचाने लगे। बहू और देवर ने मिल कर उन्हें शांत रहने को कहा। जब ससुर नहीं माने तो बहू और देवर ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित ससुर ने थाने पहुंच कर बहू और देवर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिर ससुर ने इस बारे में अपने बेटे को भी बताया।

Tags:    

Similar News