Mainpuri By poll: करहल में भड़के शिवपाल, कहा इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का मुकाबला बेईमानों से

Mainpuri Bypoll: चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी की और हमारी बहू चुनाव लड़ रही है आप ही लोग जिताएंगे।

Written By :  Anant kumar shukla
Update:2022-11-26 16:23 IST

Mainpuri Bypoll Shivpal said in Karhal Samajwadi Party fight with dishonest people in this election (Social Media)

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डिंपल यादव अलग चुनाव प्रचार कर रही हैं। अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल अलग-अलग चुनाव प्रचार कर वहां के मतदाताओं से डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में आज करहल विधान सभा के बरनाहल में प्रचार के लिए शिवपाल यादव पहुंचे। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी की और हमारी बहू चुनाव लड़ रही है आप ही लोग जिताएंगे। जिस तरह 6 महीना पहले मुझे जिताया था। चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल रघुराज शाक्य पर गुस्से में दिखे उन्होंने कहा कि वह शिष्य बनने लायक नहीं है. उन्होने कहा कि "बहू के खिलाफ रघुराज सिंह लड़ रहा है, शिष्य हैं तो बहू के खिलाफ लड़ना ही नहीं चाहिए था."। उसने धोखा दिया है। मैनपुरी की जनता ने मन बना लिया है, इस बार डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत होगी।

विनायकपुर, जैतपुर और सजाबहारपुर में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कम समय है। अपने - अपने क्षेत्रों में लग जाएं और डिंपल यादव के लिए वोट की अपील करें। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग झूठ है बोलते हैं। जीतने के बाद किए गए वादों को भूल जाते हैं। भाजपा ने हमेशा से उनका फायदा उठाया जबकि अखिलेश ने कभी ऐसा नहीं किया। सरकार के 6 साल हो गए हैं। सड़कें भी अच्छे से नहीं बनी है। नहरों में पानी नहीं है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी का बेईमानों से मुकाबला है।

दोगुनी नहीं हुई किसानों की आय

शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में किसानों की आय को दोगुना करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बीजेपी द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रही है। इसके बाद उन्होंने डिंपल यादव को भारी मतों से विजय बनाने के लिए लोगों से अपील की। इस मौके पर शिवपाल यादव के साथ विधायक अनिल यादव, रणवीर सिंह राणा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News