Mainpuri News: नाराज पति ने पत्नी को पुल से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mainpuri News: प्रवीण नाम के एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके जीजा उपदेश नाम अपनी पत्नी प्रियंका को नहर के पुल से नीचे फेंक दिया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-06 03:23 GMT

नाराज पति ने पत्नी को पुल से फेंका   (photo; social media )

Mainpuri News: मैनपुरी में एक नाराज पति ने अपनी पत्नी को गुस्से में आकर पुल से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है।

भाई के साथ मायके जा रही थी बहन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाई के साथ मायके जा रही एक बहन को उसके पति ने पुल से नीचे फेंक दिया। पुल से नीचे फेंकने के बाद महिला घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। बताते चले कि मामला भौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाछा के पुल का है। यहां प्रवीण नाम के एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके जीजा उपदेश नाम अपनी पत्नी प्रियंका को नहर के पुल से नीचे फेंक दिया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर देती है।

साले ने जीजा के खिलाफ थाने में की शिकायत

इस घटना के बाद महिला के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे जीजा उपदेश मेरी बहन के साथ मारपीट और गाली गलौज किया करते थे। जब मैं अपनी बहन को सोमवार देर शाम बुलाने के लिए घर पर पहुंचा और उसको अपने साथ लेकर जा रहा था। तो हमारे जीजा उपदेश हम लोगों का पीछा करने लगे जैसे ही मैं और मेरी बहन प्रियंका हाईवे के किनारे छाछा की नहर के पुल पर पहुंचे। तभी मेरे जीजा उपदेश ने मेरी बहन को पुल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हमारी मदद की और प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। थाने में जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसी के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News