Mainpuri News: डिंपल यादव के समर्थन में मैनपुरी पहुंची सपा राष्ट्रीय महिलासभा अध्यक्ष, महिलाओं को किया जागरूक

Mainpuri News: डिंपल यादव के समर्थन में समाजवादी पार्टी से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह डिंपल यादव के समर्थन में सोमवार देर शाम मैनपुरी के किशनी मे पहुंची ।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-02-27 03:13 GMT

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की महिला सभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह पहुँचीं, जहां पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं उन्होंने महिलाओं से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया।

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के तरफ से मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव का नाम घोषित किए जाने के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उनके समर्थन में समाजवादी पार्टी से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह डिंपल यादव के समर्थन में सोमवार देर शाम मैनपुरी के किशनी मे पहुंची जहां पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित थी लेकिन जब से सरकार बदली तब से महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। लगातार छेड़छाड़ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। महिला नारा तो देती है महिला सशक्तिकरण का लेकिन उस पर अमल नहीं होता है और महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिलती है। हमारी सरकार में महिलाओं का सम्मान होता था और उनका सुरक्षा दी जाती थी लेकिन अब कुछ भी प्रदेश में महिलाओं के लिए नहीं हो रहा।

महिलाओं के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

सपा से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि हम डिंपल यादव के समर्थन में यहां पर आए हुए थे जहां लोगों से मुलाकात की है। मार्च के महीने से हम लोग महिला सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं जिसका पहला आयोजन मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में होगा। महिला सम्मेलन के दौरान भारी संख्या में भीड़ भी जुटेगी। महिला सम्मेलन के दौरान महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आप कितनी सुरक्षित थी। महिलाओं को यह भी बताया जाएगा कि लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के तरफ से महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है आप लोगों को अपना कीमती वोट डिंपल यादव को देना है और लोगों से भी अपील करनी होगी कि वह भी अपना वोट समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को दें। उन्होंने कहा कि हमारे साथ में प्रदेश पर की महिलाएं मौजूद है जो समाजवादी पार्टी को अपना कीमती वोट देने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News