Mainpuri: सौतेले पिता ने नाबालिक बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mainpuri News: मैनपुरी में एक सौतेले पिता के द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक लड़की ने अपनी मौसी से अपने सौतेले पिता के बारे में शिकायत की और बताया कि मां की मौत के बाद लगातार उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकत कर रहा है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-03-04 15:31 GMT

Mainpuri News (Pic:Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी जिले में कलयुगी पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बना लिया। जब इस मामले के बारे में पुलिस की जानकारी हुई तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। नाबालिक लड़की ने अपनी मौसी से अपने सौतेले पिता के बारे में शिकायत की थी और बताया था कि मां की मौत के बाद लगातार उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकत कर रहा है। इस मामले के बारे में नाबालिक लड़की की मौसी ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मां की हो चुकी है मौत

वही मामले को लेकर नाबालिक लड़की की मौसी ने जानकारी दी है कि उसकी बहन की पहली शादी इटावा में हुई थी लेकिन उसके पति की मौत हो गई। जिससे 15 साल की नाबालिक लड़की थी। फिर हमारी बहन की दूसरी शादी एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ में करा दी गई थी। 10 दिसंबर 2023 को हमारी बहन की मौत हो गई थी। जब से ही हमारी भांजी सौतेले पिता के रहती थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से हमारी भांजी काफी डरी और सहमी हुई है।

आरोपी पिता के बारे में एएसपी ने दी जानकारी

आरोपी सोतेले पिता के द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिटी राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाने में एक महिला के द्वारा शिकायत पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उसके भांजी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला की नाबालिक लड़की की मां की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी और उसके बाद उसकी बेटी अपनी सौतेले पिता के साथ में रह रही थी। जहां नाबालिक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  

Tags:    

Similar News