Mainpuri News: आलू चुराने पर महिला को मिली तालिबानी सजा, मारपीट कर फाड़े कपड़े

Mainpuri News: मैनपुरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग महिला को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला पर आलू चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-03-16 10:40 GMT

मैनपुरी में महिला की बेरहमी से हुई पिटाई। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग महिला को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले को लेकर बयान दिया है।

आलू चुराने पर महिला को डंडों से पीटा

मैनपुरी जिले में महिला को तालिबानी तरीके से सजा देने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को अर्धनग्न करके उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने आए और उन्होंने पूरे मामले को लेकर जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करहल की एक महिला का बताया गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि कुछ लोग डंडे से एक महिला की पिटाई कर रहे हैं और महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई है। इस दौरान महिला रहम की गुहा लग रही है लेकिन महिला को पीट रहे लोगों को तरस नहीं आता है और वह जमकर उसको पीटते हुए दिखाई देते हैं। इस मामले में महिला के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया जाता है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है लेकिन बाद में महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो अधिकारी सामने आकर पूरे मामले पर बयान देते हुए दिखाई देते हैं।


महिला के परिवार के लोगों ने ही की थी पिटाई

करहल इलाके में अर्धनग्न कर महिला के साथ पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी सामने आ गए और उन्होंने पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वायरल हो रहा वीडियो 29 फरवरी का है। जिसमें महिला को पीटने वाले लोग उसके ही परिवार के लोग हैं। महिला के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके ससुर, जेठ और गांव के दो अन्य लोगों ने पहले महिला की पिटाई की और फिर उसके कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी के साथ-साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले को गंभीरता के साथ लिया गया था और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल में इस मामले में ससुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News