प्रवासियों की वापसी पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही, कर्मचारी नदारद, भटकते रहे यात्री

देश के कई प्रदेशों से फंसे प्रवासी कामगारों के जिले में आने का क्रम चल रहा है। मंगलवार को भी करीब तीन सैकड़ा लोग जिले में पहुंचे। ठिकाने पर पहुंचने के लिए रोडवेज बसें इधर-उधर भटकती रहीं।

Update: 2020-05-05 16:15 GMT

कन्नौज: देश के कई प्रदेशों से फंसे प्रवासी कामगारों के जिले में आने का क्रम चल रहा है। मंगलवार को भी करीब तीन सैकड़ा लोग जिले में पहुंचे। ठिकाने पर पहुंचने के लिए रोडवेज बसें इधर-उधर भटकती रहीं। सरायमीरा बस अड्डा पर पहुंची बसों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से फिर बसें बस अड्डा आईं। इस दौरान कोई भी जिम्मेदार यहां नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच बनारस में मंदिरों को खोलने की मांग, संतों ने उठाई आवाज

प्रवासी कामगारों का कहना है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बताने वाला नहीं था कि आखिर पहुंचना कहां है। काफी देर परेशान रहने के बाद यह लोग स्कूलों में पहुंचे। ज्यादातर लोगों को क्रिस्टू ज्योति एकेडमी में भेजा गया। मैदान में बिठाकर यहां इनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई। नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया गया। पंजीकरण करने के बाद घर भेजने की व्यवस्था की गई। डीएम राकेश मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर शैलेष कुमार आदि कई अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच बनारस में मंदिरों को खोलने की मांग, संतों ने उठाई आवाज

बाहर से आने वालों का श्रम विभाग पंजीकरण कर रहा है, उसके बाद इनको काम दिया जाएगा। डीएम का कहना है कि जिसके पास जो हुनर होगा, उसी हिसाब से मौका मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग, पंजीकरण होने के बाद 15-15 दिन का राशन देकर घर भेज दिया गया। एक दिन पहले भी लखनऊ से आई रोडवेज बस सीधे बस अड्डा पहुंच गई थी, उस समय भी बाहर से आने वालों के साथ ही ड्राइवर व कंडेक्टर को दिक्कत हुई थी।

बिना मास्क लगाए मिले कर्मचारी

यहां मास्क न लगाने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी गई, साथ ही मास्क भी उपलब्ध कराए गए। डीएम ने समय-समय पर साबुन से हाथ धोने या सेनेटाइजर का प्रयोग करने को कहा।

मानक से अधिक सवारियां तो कार्रवाई

डीएम ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान बाइक व चौपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या में सवारियां बैठेंगी। अगर मानक से अधिक लोग मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना मास्क या रूमाल या बिना अंगौछा लगाए बाहर मिलने पर भी कार्रवाई करने को कहा।

रिपोर्ट: अजय मिश्रा

ये भी पढ़ें: दारू के लिए गजब की दीवानगी, शौकीनों के साथ ही राज्य सरकारें भी क्यो थीं बेकरार

महाराष्ट्र में लॉक डाउन में फंसे लोगों को लखनऊ लाई स्पेशल ट्रेन, देखें तस्वीरें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News