नशे में लड़खड़ाता रहा दूल्हा, दुल्हन ने विदाई से किया इनकार, और फिर जमकर हुआ हंगामा

Update: 2017-04-03 06:05 GMT

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में एक दूल्हे को शराब पीना महंगा पड़ गया। दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन ने रूखसती से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें...VIDEO: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शादी के 2 दिन बाद ससुराल से जेवर और 70 हजार नकदी लेकर फरार

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या है मामला ?...

-लिसाडीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद की रहने वाली एक युवती का निकाह कंकरखेडा के रहने वाले जाहिद से तय हुआ था।

-देर शाम हापुड रोड स्थित एक विवाह मंडप में दोनों के रूखसती का कार्यक्रम था।

-लेकिन रूखसती से पहले ही दूल्हा शराब के नशे में था, जो लड़खडाता हुआ नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें...आगराः फेरों के समय हवनकुंड की आग से पैर जलने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

दुल्हन ने विदाई से इनकार किया

-दूल्हे के नशे में होने के कारण लड़की और लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी रखी है।

-जिसके बाद लड़की वालों ने उसकी विदाई से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें...शादी का ये अनोखा वचन, दूल्हा-दुल्हन ने अपना शरीर मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए दान करने का किया फैसला

दोनों पक्ष आपस में भिड़े

-देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी।

-विवाह मंडप में हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची।

-पुलिस ने घायल दूल्हे और उसके साथियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

-देर रात तक चली पंचायत में लोगों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन लड़की के परिजन विदाई ना करने पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें...दुल्हन के पिता पर हाथ उठाना दूल्हे को पड़ा भारी, …और दे दिया तलाक

क्या है पुलिस का कहना

-थाना नौचंदी दरोगा भीम सिंह का कहना है कि दूल्हे के नशे में होने को लेकर मारपीट हुई थी।

-दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

-आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की जाएगी।

Tags:    

Similar News