एटा की नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम, पूरे यूपी में हो रही वाहवाही

अब कुछ ही घंटों बाद वह यहां से विदा होकर अपनी ससुराल चली जायेगी। वहीं प्रियंका आज मतदान करने के बाद काफी खुश नजर आई।

Update: 2020-12-01 12:50 GMT
आज एटा जनपद की  बूथ संख्या 133 जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज पर मतदान के दौरान  आज  शादी से पूर्व एक नई नवेली दुल्हन ने शादी का जोड़ा पहनकर पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

एटा : अलीगढ़ मंडल में आज सम्पन्न हुये विधान परिषद के शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए तथा स्नातक व शिक्षक मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह नजर आया । मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक डेरा जमाये पूरे दिन देखे गये।

एक नई नवेली दुल्हन ने किया मतदान

विधानपरिषद के चुनाव में आज एटा जनपद की बूथ संख्या 133 जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज पर मतदान के दौरान आज शादी से पूर्व एक नई नवेली दुल्हन ने शादी का जोड़ा पहनकर पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

 

यह पढ़ें..LAC पर कांपी चीनी सेना: भारतीय जवान के आगे हालत खराब, ठंड से हिला दुश्मन

 

सहायक अध्यापक के पद पर तैनात

मतदान करने शादी से पूर्व आई नई-नवेली दुल्हन प्रियंका उपाध्याय पुत्री विनय कुमार ने बताया कि वह एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम मनूपुर की मूल निवासी है तथा ग्राम पंचायत बागवाला के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है तथा वर्तमान में शांति नगर में निवास कर रही है।

 

यह पढ़ें..बारिश आग के गोलों की: दनादन गिरते रही धरती पर, देख हिल गई पूरी दुनिया

 

बेटी की खुशी के लिए

विनय कुमार ने बताया कि आज मेरी बेटी की शादी है। वह आज होने वाले विधान परिषद के (स्नातक, शिक्षक) मतदान करने के लिए काफ़ी जागरूक नजर आई और उसने मतदान करने की इच्छा व्यक्त की। तो हमने उसकी खुशी के लिए उसका मत पड़वाया। अब कुछ ही घंटों बाद वह यहां से विदा होकर अपनी ससुराल चली जायेगी। वहीं प्रियंका आज मतदान करने के बाद काफी खुश नजर आई। उसने कहा कि सभी जरूरी कामो के साथ साथ मतदान जरूरी है।

रिपोर्टर सुशील मिश्रा

Tags:    

Similar News