मायावती का बड़ा ऐलान, हिंदू धर्म छोड़कर अपनाएंगी ये धर्म

बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि वह अपना धर्म बदलकर बौद्ध धर्म को अपनाएंगी। मायावती ने यह बड़ी घोषणा महाराष्ट्र के नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए की।

Update: 2023-08-16 05:12 GMT

मुंबई: बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि वह अपना धर्म बदलकर बौद्ध धर्म को अपनाएंगी। मायावती ने यह बड़ी घोषणा महाराष्ट्र के नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए की।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि वह भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तरह बौद्ध धर्म अपनाएंगी। मायावती ने बताया कि वह बौद्ध धर्म की अनुयायी बनेंगी और इसके लिए वह भी भीमराव आंबेडकर की तरह दीक्षा लेंगी। उन्होंने कहा कि इसका फैसला वह सही समय पर करेंगी।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, जिंदा जले 5 लोग, 4 की मौत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने अपने निधन से कुछ समय पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।

आगे उन्होंने कहा कि आप लोग मेरे धर्म परिवर्तन के बारे में भी सोचते होंगे। मैं भी बौद्ध धर्म की अनुयायी बनने के लिए दीक्षा जरूर लूंगी, लेकिन यह तब होगा जब सही समय आएगा।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान की तबाही शुरू: FATF में लगा तगड़ा झटका, नहीं दिया किसी ने साथ

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि ऐसा तब होगा जब पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग ऐसा धर्मांतरण करें। धर्मांतरण की यह प्रक्रिया भी तभी संभव है जब बाबा साहब के अनुयायी राजनीतिक जीवन में भी उनके बताए रास्ते पर चलें।'

यह भी पढ़ें...चुनाव: हरियाणा में गरजेंगे PM मोदी और शाह, महाराष्ट्र में हुंकार भरेंगे राहुल गांधी

1956 में आंबेडकर ने अपनाया था बौद्ध धर्म

गौरतलब है कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर 1950 से 1956 के बीच कुछ बौद्ध भिक्षुओं का प्रभाव पड़ा। इसके बाद उन्होंने 1956 में नागपुर की 'दीक्षाभूमि' में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। भीमराव आंबेडकर को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने सात भिक्षुओं के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी।

Tags:    

Similar News