Meerut: मेरठ में मिला तेंदुए का शावक, मादा तेंदुए के मिले पैरों के निशान, ग्रामीणों में दहशत

Meerut: मेरठ के किठौर के भगवानपुर बांगर में ग्रामीणों को तेंदुए का शावक मिला है। जिसे ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंप दिया है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-03 12:59 GMT

पकड़ा गया तेंदुआ का बच्चा। 

Meerut: मेरठ जनपद में तेंदुए मिलने का सिलसिला थम नही रहा है। इस क्रम में किठौर के भगवानपुर बांगर (Bhagwanpur Bangar of Kithor) में तेंदुए का शावक मिला है। यह इलाका गंगा के खादर क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां घना जंगल भी है। सूचना पर वन विभाग की टीम (Forest department Team) देहात क्षेत्र में पहुंची और शावक को कब्जे में लेते हुए उनकी देखभाल शुरू कर दी है।

ग्रामीणों में दहशत

बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में मादा तेदुंए के भी पैरों के निशान मिले हैं। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। क्योंकि जानकारों का कहना है कि बच्चा ना मिलने की परिस्थिति में मां खूंखार हो जाती है। जिससे पर किसी पर भी हमला कर सकती है। जिससे उसका बच्चा उसके लिए मिलना जरूरी है। वह गंध सूंघते हुए अपने बच्चे तक पहुंच जायेगी। ऐसे में मादा तेंदुए द्वारा ग्रामीणों पर हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग की टीम (Forest department Team) मादा तेंदुए को तलाशने में जुटी है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गांव में मिले शावक की देखभाल वन विभाग कर रहा है। जल्द ही वन विभाग की टीम सुरक्षित जंगल में छोड़ देगी।

वन विभाग ने पकड़े तेंदुए का शावक

डीएफओ राजेश कुमार (DFO Rajesh Kumar) ने इस बारे में रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात को किठौर क्षेत्र के भगवान बांगर गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए का शावक देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल शावक को दूध पिलाया जा रहा है। शावक नर है और उम्र लगभग 3-4 हफ्ते है। डीएफओ के अनुसार जहां शावक मिले हैं वहां आसपास के क्षेत्र में मादा तेदुंए के भी पैरों के निशान मिले हैं।

जनपद में मिल रहे लगातार तेंदुए

यहां बता दें कि मेरठ जनपद में लगातार तेंदुए मिल रहे हैं। पांच माह पहले भी एक तेदुंए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद किया था। एक माह पहले एक तेंदुआ मेरठ के पल्ल्वपुरम इलाके में मकान में घुस आया था। जिसको वन विभाग की टीम कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही पकड़ने में कामयाब हो सकी थी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News