Meerut News: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह दो बार मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद सादगी की मूर्ति और आमजन के हितैषी थे।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-05-29 07:48 GMT

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहर के चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ में हवन का आयोजन किया गया और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आरएलडी के सभी नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हां पर चलने का प्रण लिया और उनके द्वारा किये गए किसानों, मज़दूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक के हितों के कार्य पर प्रकाश डाला। आरएलडी नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह दो बार मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद सादगी की मूर्ति और आमजन के हितैषी थे। करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक वर्तमान राजनीतिज्ञों के लिए मिसाल हैं।

पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेराजुद्दीन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक ऐसा नाम है जो भारतीय राजनीति और इसके लोकतंत्र के लिए किसी हीरो से कम नहीं। ये वो नाम है जो ना जाने कितने ही बड़े संवैधानिक पदों पर रहकर ये दिखा गया कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति के जीवन में कैसै बदलाव लाया जा सकता है। चौधरी चरण सिंह ने देश की कृषि नीतियों को आकार देने में बेहद अहम भूमिका निभाई। चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों के हित और उनके कल्याण में समर्पित कर दिया, और यही वजह है कि उन्हें “किसानों का चैंपियन“ कहा जाता है।


उन्होंने कहा कि चरण सिंह किसान हित एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए आजीवन समर्पित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागपत लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, अशोक चौधरी, डॉ. मेराजुद्दीन पूर्व मंत्री,विनय मल्लापुर,चौधरी रतन सिंह, पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया, युसूफ कुरैशी, आनंद जाटव, अक्षय अतलपुर,ज़ीशान सिद्दीकी,सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News