Mirzapur News: अयोध्या के बाद धार्मिक स्थलों का दर्शन को निकला युवक, साइकिल से कर रहा यात्रा

Mirzapur News: साइकिल सवार युवक ग्वालियर से निकलकर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करने एक युवक निकल गया है। अयोध्या में राम भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2024-02-01 13:44 IST

अयोध्या के बाद धार्मिक स्थलों का दर्शन को निकला युवक (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: साइकिल सवार युवक ग्वालियर से निकलकर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करने एक युवक निकल गया है। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में राम भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर भारतवासी राम के दर्शन के लिए उत्साहित है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के ग्वालियर का एक युवक चर्चा में है, जो ग्वालियर से अयोध्या तक साइकिल से यात्रा कर रामलला का दर्शन करने के बाद साइकिल से अन्य धार्मिक स्थलों के लिए निकल पड़ा है।

इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला युवक अनुराग गुप्ता का कहना है कि काम का छोड़कर राम भगवान का दर्शन करने के लिए निकला था। भगवान राम का दर्शन करने के बाद मन बदल गया। अब वह सभी धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के लिए निकल पड़ा है। युवक के मुताबिक 15 जनवरी को ग्वालियर से निकले थे। 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन किया था। 28 जनवरी को वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद एक फरवरी को मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया है। अब यहां से प्रयागराज और चित्रकूट के लिए रवाना हो रहे हैं। युवक अभी तक 800 किलोमीटर साइकिल चला चुका है। आगे 18000 किलोमीटर साइकिल चलाने का प्लान है।

साइकिल की सवारी से निकला युवक

मध्यप्रदेश ग्वालियर का रहने वाले अनुराग गुप्ता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। कामकाज को छोड़कर भीषड़ ठंड में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या दर्शन करने का प्लान बनाया। ग्वालियर से अयोध्या तक की यात्रा साइकिल से कर भगवान श्री राम का दर्शन करने के बाद मन बदल गया। अनुराग गुप्ता ने कहा कि भगवान राम लाल के दर्शन के लिए निकला था मगर अब हम सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए मन बना लिया है। 12 ज्योतिर्लिंग चारो धाम की यात्रा करना है।

Tags:    

Similar News