UP News: चुनावी ड्यूटी में तैनात 21 कर्मचारियों की मौत, 24 की हालत गंभीर

UP News: प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में चुनावी ड्यूटी में आये 21 कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। जबकि 24 कर्मचारियों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज जारी है।

Written By :  Durgesh Sharma
Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-05-31 12:08 GMT

अस्पताल में भर्ती कर्मचारी (Pic:Newstrack)

UP News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में चुनावी ड्यूटी में आये 21 कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। जबकि 24 कर्मचारियों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज जारी है।  आपको बता दें, मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी में तैनात 13 कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। मरने वाले कर्मचारियों 7 होमगार्ड, एक स्वीपर और एक लिपिक समेत 13 की मौत हो गई। हीट स्ट्रोक से प्रभावित कर्मचारियों को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में आये 7 होमगार्ड, 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबन्दी अधिकारी और 1 स्वाथ्य विभाग के बाबू की मौत हो गई। कुल मिलाकर 13 कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 15 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर ईलाज करवाया जा रहा है। 

हीटवेव से तीन कर्मचारियों की मौत

वहीं सोनभद्र में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। इसमें नित्यानन्द पाण्डेय लखनऊ के निवासी थे। वह ओरियंटल इंश्योरेंश कम्पनी रेणुकूट में काम करते थे। बस चालक संतोष कुमार सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा के निवासी थे। एक अन्य मतदानकर्मी की भी मौत हुई है लेकिन उनका नाम अभी पता नहीं चल सका है। यह सभी चुनाव ड्यूटी में आए थे। वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के नुआंव मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद एक मतदानकर्मी की मौत हो गई है। पोलिंग स्टेशन पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मरने वाले कर्मचारी एक मदरसे में अध्यापक थे।

9 लोगों की हालत गंभीर

सोनभद्र के जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि राबर्ट्सगंज लोकसभा चुनाव के लिए लोढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कालेज से पोलिंग पार्टीयां रवाना हो रही थी कि अपराह्न 11 बजे से लेकर दो बजे तक 11 मतदानकर्मी हीटवेव की चपेट में आ गए। सभी को फौरन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां 50 वर्षीय नित्यानंद पाण्डेय व 35 वर्षीय अज्ञात की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होने बताया कि नौ गंभीर लोगों में से दो लोगों को निजी हास्पिटल रेफर किया गया है।

गोरखपुर में पांच लोगों की मौत

गोरखपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए, एक हेड कांस्टेबल, एक होमगार्ड, एक बस ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई है। गाजीपुर जिले के नुनहरा इलाके सराय बहादुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (53) पुत्र दधीचि गोरखपुर जिले में 5 साल से हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे गोला थाने पर पीआरवी ड्यूटी पर थे। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई। बागपत जिले के छपरौली इलाके के ककौर निवासी जय भगवान (57) गाजियाबाद के होमगार्ड चौदह लोनी कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे 15 अप्रैल से चुनाव कराने के लिए निकले थे। 25 मई को श्रावस्ती जिले में चुनाव कराकर 26 मई को महराजगंज जिला पहुंचे। उसी दिन उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने 28 मई को उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राइवेट बस ड्राइवर राम नयन बस लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय आए हुए थे। वे अभी बस से पोलिंग पार्टियों को लेकर निकलने ही वाले थे कि उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं हरपुरबुद्हट इलाके के ग्राम पंचायत जबरैला बिसखोहर निवासी बोलेरो ड्राइवर दिलीप कुमार (34) की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News