Mirzapur News: शर्मनाक! कौन है महिला से छेड़छाड़ करने वाला मिर्जापुर का ये रसूखदार नेता, पूजा के आड़ में कर रहा था घिनौना काम

Mirzapur News: विंध्याचल गेस्ट हाउस के कमरे में पूजा कराने के नाम पर ले जाकर पंडा ने महिला से की छेड़खानी. अलीगढ़ से दर्शन करने आया परिवार न्याय के लिए तीन घंटे से थाने में बैठा रहा। पंडा खुद को राज्याधिकारी पुरोहित बताने के साथ ही सपा भी बता रहा है। विंध्याचल थाने में मामला पहुचने पर मौके पर पंहुचे एएसपी सिटी ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Update: 2023-06-06 22:06 GMT
Mirzapur Panda molested the woman relatives filed a case

Mirzapur News: मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है.दर्शन करने आए एक परिवार के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में पंडा ने पूजा कराने के आड़ में महिला के साथ की छेड़खानी की। महिला के परिजन थाने पहुंचकर पंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पहले लीपापोती करने में जुटी रही मगर 3 से 4 घंटे बैठने के बाद पुलिस ने पंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल अलीगढ़ से एक परिवार चार लोग बनारस से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने मंगलवार को आया हुआ था। पंडा के गेस्ट हाउस में रहकर मां विंध्यवासिनी के साथ तीन अन्य मंदिरों का भी दर्शन किया। दर्शन के बाद वापस आने पर पंडा राज मिश्रा ने कहा कि पूजा करा दें। दर्शनार्थी ने कहा करा दीजिए। इसके बाद पंडा ने कहा कि बाहर शोर है कमरे में करा देता हूं। पहले पंडा ने पीड़ित के पत्नी को कमरे में ले जाकर पूजा कराया। इसके बाद बहू को ले जाकर कमरे में पूजा कराने के नाम पर छेड़खानी करने लगा। वह भी दरवाजे की कुंडी बंद करके।

बहू के चिल्लाने पर ससुर ने गेट खोलवाया तो बहू ने कहा पंडा छेड़खानी कर रहा है। इसके बाद पंडा माफी मांगने लगा। इसी से नाराज परिवार विंध्याचल थाने में न्याय के लिए तहरीर देकर पंडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि एक यह एक रसूखदार पंडा है अपने आपको सपा का नेता और राज्याधिकारी पुरोहित बताता है। इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी मिलने पर पहले विंध्याचल थाने सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। मामला गर्म होते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति भी पहुंच गए। परिजनों को लाख पुलिस ने मानने की कोशिश की इसके बावजूद भी परिजन नहीं माने। परिजन पंडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। तीन से चार घंटा थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने मामला 354 के तहत दर्ज कर कार्रवाई की बात कर रही है।

Tags:    

Similar News