Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से संजय निषाद ने की मुलाकात, विपक्ष पर हुए हमलावर

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो भी विशेष वर्ग की राजनीतिक करता होगा उसे दर्द होगा।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-01-20 09:37 GMT

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से संजय निषाद ने की मुलाकात (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: अपना दल (एस) की नेता केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से निषाद पार्टी के नेता कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पत्रकार वार्ता कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष के लोगों के शामिल न होने को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष होने के नाते जुबान पर जो भी बोलते हैं लेकिन सुबह-शाम घरों में बैठकर घंटी बजाते है। चंदन लगाते है। भोग लगाते हैं। भगवान को याद भी करते हैं।

हम बोलेंगे तो लोग नाराज हो जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो भी विशेष वर्ग की राजनीतिक करता होगा उसे दर्द होगा। हम बोल देंगे तो विशेष वर्ग के लोग नाराज हो जाएंगे। एनडीए गठबंधन में लोक सभा चुनाव में निषाद पार्टी के सीट को लेकर उन्होंने कहा, हमारा गठबंधन जारी रहेगा, 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन 25 महीने से ज्यादा नहीं चलता। यह इतिहास रहा है। हमारा एनडीए 25 साल रहा है। दल तो एक साथ फोटो में दिखाते हैं। एक दूसरे के खिलाफ हैं जो भी राजनीतिक दल है वह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बने हैं।

Tags:    

Similar News