Mirzapur News: ठंड लगने से युवक की मौत, काम की तलाश में आया था युवक

Mirzapur News: बिहार रोहतास निवासी मनतोष अपने साथी धनेश कुमार के साथ विंध्याचल एक भोजनालय में काम की तलाश में आया था। उसके किसी परिचित ने विंध्याचल में काम मिलने की आशा जताया था। जिस पर दोनों साथी विंध्याचल पहुंचे थे।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2023-12-17 14:51 GMT

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: बिहार से विंध्याचल काम की तलाश में आये युवक को नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन ठंण्ड की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटीं हैं। युवक भोजन बनाने का काम करता था। जिसे खरमास के बाद भोजनालय के केयर टेकर ने बुलाया था। घर के लिए निकला युवक ठंण्ड लगने से बीमार हुआ और मौत हो गई। मृतक मनतोष बिहार रोहतास थाना कराकत का निवासी बताया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार रोहतास निवासी मनतोष अपने साथी धनेश कुमार के साथ विंध्याचल एक भोजनालय में काम की तलाश में आया था। उसके किसी परिचित ने विंध्याचल में काम मिलने की आशा जताया था। जिस पर दोनों साथी विंध्याचल पहुंचे थे। भोजनालय में वार्ता के दौरान उन्हें खरमास चलने के कारण मंदी होने के चलते उन्हें 14 जनवरी 2024 के बाद आने को कहा गया था। घर वापसी के लिए दोनों के खर्च मांगे जाने पर भोजनालय के केयरटेकर ने उन्हें पैसा देकर विदा किया था। बताया गया कि बिहार जाने के पूर्व दोनों साथियों ने जमकर शराब पी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर धनेश तो उसमें सवार हो गया लेकिन अधिक पी लेने के कारण मनतोष ट्रेन में नहीं चढ़ सका।

ट्रेन निकल जाने के बाद वह रात भर प्लेटफार्म पर ही पड़ा रहा। सुबह वह भोजनालय में पहुंचा। फ्रेश होने की इच्छा जाहिर किया। जिस पर उसे स्थान दिखा दिया गया। बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे शौचालय के पास वह गिर पड़ा। उसकी हालत देख स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उसकी मौत को प्रथम दृष्टया ठंड लगने का कारण मान रही है। उसके परिजनों को सूचना देकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है

Tags:    

Similar News