किशोरी को ये मौत ज्यादा प्यारी लगी, जेल से छूटा बलात्कारी कर रहा था तंग

बांदा में एक किशोरी के साथ दस साल पहले दुष्कर्म हुआ था। दोषी जेल से छूटने के बाद उसे फिर से परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Update: 2021-01-14 11:13 GMT
दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या

बांदा: देश में महिला के साथ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है, जहां पर एक किशोरी के साथ दस साल पहले दुष्कर्म हुआ था। लेकिन जब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई तो एक बार फिर से उस दरिंदे से सामना हो गया। जिसके बाद 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दोषी जेल से छूटने के बाद उसे परेशान कर रहा था और उसका रिश्ता भी नहीं होने दे रहा था।

युवक के हरकतों से तंग आकर लगाई फांसी

दोषी द्वारा दोबारा परेशान किए जाने से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस का कहना है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। पूरी घटना पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है। जहां पर मंगलवार की रात अपने घर की अटारी में रस्सी बांधकर किशोरी ने फांसी लगा ली। हालांकि उस दौरान घर वालों की उस पर नजर नहीं पड़ी। जब देर तक किशोरी नहीं दिखाई दी तो फिर उसकी तलाश की गई, इस दौरान उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात में 108 बेड का मल्टी सुपर स्पेशयिलटी राजावत हास्पिटल का शुभारंभ

(फोटो- सोशल मीडिया)

पिता ने मामले में कही ये बात

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, लड़की के पिता ने बताया कि करीब दस साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवक को सजा भी हुई थी और सात साल तक जेल में रहने के बाद कुछ दिनों पहले वो जेल से रिहा हो गया। पिता का आरोप है कि युवक जेल से रिहा होने के बाद युवक फिर से उसकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़ें: 16 साल की नेपाली लड़की से हैवानियत, लखनऊ पुलिस के हाथ लगे सभी आरोपी

चौकी इंचार्ज का कुछ और ही है कहना

पिता ने बताया कि जहां भी उसकी बेटी के रिश्ते की बात चली, वह पुरानी घटना का हवाला देकर रिश्ता तय ही नहीं होने देता था। इसी से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर खप्टिहा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार का कहना है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई गई है। चौकी प्रभारी के मुताबिक, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता दिव्यांग है इसलिए मजदूरी नहीं कर पाता है। मृतक किशोरी मजदूरी का काम करती थी।

यह भी पढ़ें: Kanpur Dehat: सीडीओ ने की मिशन शक्ति के संबंध में समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News