MLC Election in Shahjahanpur: कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण स्नातक चुनाव सम्पन्न, मतदान प्रतिशत 56.22

Shahjahanpur News: जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली - मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 सम्पन्न हुआ। जिसका प्रतिशत 56.22 रहा।

Report :  Sanjeev Gupta
Update: 2023-01-30 17:42 GMT

शाहजहांपुर: कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण स्नातक चुनाव सम्पन्न, मतदान प्रतिशत 56.22

Shahjahanpur News: जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली - मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 सम्पन्न हुआ। इस बरेली - मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन में कुल मत 13322 रहे। जिसके मतदान के लिए शाहजहांपुर में 32 केंद्र बनाए गए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक हुआ। सुबह 10 बजे तक कुल 785 मत डाले गए। जिसका प्रतिशत 5.89 प्रतिशत रहा। इसी तरह 12 बजे तक 3010 डाले गए। जिसका मतदान प्रतिशत 22.59 रहा।

दोपहर 02 बजे तक मतों की संख्या 5350 रहीं और इसका मतदान प्रतिशत 40.16 रहा। इसी तरह 4 बजे कुल 7889 मत डाले गए। जिसका प्रतिशत 56.22 रहा। जनपद में स्नातक चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी जनपद के कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया मतदान

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बरेली - मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 के लिए जिले में सर्वप्रथम तहसील सदर स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्नातक एमएलसी के बीजेपी प्रत्याशी जयपाल व्यस्त की जीत का दाबा किया। कहा कि यूपी की सभी सीटों पर बीजेपी का परचम लहराएगा। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि रामचरित मानस पर टिप्पणी करना विकृत मानसिकता का परिचय है। सामान्य बुद्धि का व्यक्ति कभी किसी आस्था पर चोट नहीं पहुंचा सकता।

रामचरितमानस हमारे लिए आस्था का विषय है- सुरेश कुमार खन्ना

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस हमारे लिए आस्था का विषय है। सपा के लोग ऐसे लागों के साथ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश भाजपा सरकार की गुड गवर्नेंस के आधार पर खुशहाल महसूस कर रहा है। यह सरकार सबसे अच्छी है। इसने पूरे प्रदेश में सुशासन दिया, कानून व्यवस्था दुरुस्त की। विकास का पहिया बहुत तेजी से लगातार चल रहा है। जी-20 के लिए प्रदेश में चार बैठेक प्रदेश में होने जा रही हैं। दुनिया के 66 फीसदी आबादी वाले देश हर विषय पर चर्चा करेंगे। यह अपने आप में सौभाग्य की बात है।

डीएम-एसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने जनपद के कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे सक्रीय जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निरन्तर भ्रमणशील रहकर नगर निगम, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सिंधौली, क्षेत्र पंचायत कार्यालय बण्डा एवं तहसील भवन पुवायां में बनाए गए मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News