Moradabad News: डिलीवरी बॉय को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Moradabad News: डिलीवरी बॉय के आपसी विवाद में चली गोली के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-07-10 06:15 GMT

गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा विहार में पिछले सप्ताह शराब पीने को लेकर हुई कहा सुनी के दौरान जोमैटो डिलीवरी बॉय को पेट में गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

ये है पूरा मामल

सिविल लाइन के रामगंगा विहार चौकी साई मंदिर के करीब स्थित एक ब्यूटी पार्लर के कमरे में दावत खा रहे मित्रगणों में खूनी संग्राम छिड़ गया जिसमें गोलीबारी हुई। गोली एक युवक के पेट में लगी थी। घायल को उपचार हेतु भर्ती हुआ कॉसमॉस हॉस्पिटल के बाद वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया था। गोली मारकर भाग रहे युवक को घेर कर घायल युवक के मित्र ने पकड़ कर पिटाई कर दी। भागने के प्रयास में लगे युवक ने पकड़ने वाले के सिर पर तमंचे की बटों से किया हमला किया जिसमें दोनों घायल हो गए।

विवाद के बाद चली गोली

एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार गोली से घायल युवक सत्यम दिवाकर उसका मित्र आकाश निवासी कॉलोनी लाइनपार माता मंदिर मझोला, (फूड डिलीवरी कंपनी में कार्य करते हैं), उन्हें देर रात सूचना मिली, उसके मित्र को साई मंदिर रोड स्थित कमरे में बंधक बनाकर पीट रहे हैं। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि थाना सिविल लाइन के क्षेत्र में दीन दयाल नगर ब्यूटी पार्लर वाली गली निवासी मनीष और उसके दोस्तों के बीच पार्टी चल रही थी तभी छजलैट निवासी शलभ यादव भी पार्टी में शामिल हो गया। लगभग आठ दस लड़के आपस में पार्टी कर मौज मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान शलभ यादव का सत्यभान से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शलभ यादव और उसके अन्य साथियों ने सत्यभान को पकड़ा और तमंचे से उसके पेट में फायर कर दिया। गोली लगने के बाद व गोली की आवाज सुनकर लड़कों में चीख पुकार मच गई।

घायल युवक की हालत स्थिर

घायल युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर एसएचओ संदीप मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए कांठ रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण करने के बाद पुलिस को बताया गोली पेट की खाल को चीरती हुई निकल गई हैं। गोली से युवक के पेट में मौजूद किसी पार्ट को नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल युवक की हालत में पूरी तरह सुधार बताया जाता है।  

Tags:    

Similar News