Moradabad News: पीड़ित ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, भाजपा पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप

Moradabad News: मकान स्वामी का आरोप है की बीते चार दिन पूर्व नगर निगम प्रशासन द्वारा हमारे मकान की बाउंड्री को अवैध रूप से बताकर तोड़ दिया गया था। परन्तु कोई नाला नही मिला।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-07-05 12:02 GMT

 Moradabad News (Pic: Newstrack)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंदन नगर निवासी राकेश कुमार आहूजा नाम के व्यक्ति ने आज खुद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। पीड़ित का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहा है। जबरदस्ती मेरे मकान को नाले पर दर्शाने के कोशिश कर रहा है। मकान स्वामी राकेश आहूजा ने बताया कि चंदन नगर में हमारा मकान है और हमारा मकान नगर निगम के किसी नाले पर नहीं बना है। लेकिन नगर निगम प्रशासन चंदन नगर निवासी भाजपा पार्षद के बहकावे में आकर हमको धमकाने का प्रयास कर रहा है।

मकान स्वामी का आरोप है की बीते चार दिन पूर्व नगर निगम प्रशासन द्वारा हमारे मकान की बाउंड्री को अवैध रूप से बताकर तोड़ दिया गया था। परन्तु कोई नाला नही मिला। इतना ही नहीं मकान की नाप नपाई करने के लिए भी टीम आई थीं। और नपाई करके बेरंग लौट गई। आरोप यह भी है की टीम ने इस बीच हमारे परिवार की महिलाओं के साथ अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था जब इस बात का विरोध किया गया तो उल्टा नगर निगम टीम ने पीड़ित परिवार को धमकाने का प्रयास किया गया। साथ ही नगर पार्षद मेरे इस मकान को खरीद करना चाहती है परन्तु में बेचना नही चाहता हूं। इसलिए वो ये सब खेल खेल रही हैं।

इसी बात से नाराज होकर पीड़ित मकान स्वामी राकेश कुमार आहूजा ने आज खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन को एक लिखित में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत जब वार्ड पार्षद कमला वर्मा से बात करने के लिए फोन लगाया तब पहले फोन नहीं उठा फिर उठा तो एक लेडी आवाज में किसी ने कहा की वो बाहर गई हैं। शाम को मिलेंगी। फिर शाम को उनसे मिलकर उनका वर्जन लेने उनके घर पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

Tags:    

Similar News