Moradabad News : घर में घुस कर महिला की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कम्प

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2024-10-14 21:34 IST

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का दौरा कर लोगों से जानकारी ली और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी हरपाल सिंह के तीन पुत्र हैं। हरपाल सिंह अपने पुत्र राहुल और गौरव के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे और सौरभ धान के खेत में था। सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे घर पर सीमा पत्नी राहुल और सुधा पत्नी सौरभ अपना कार्य कर रही थी, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सीमा की गला रेत कर हत्या कर दी है। वहीं, जब सुधा ने खून बहता हुआ देखा तो वह घबरा गई और चीखने लगी। शोर-शराब सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वहीं, घटना की जानकारी मृतका के पति राहुल को दी गई तो वह आनन-फानन में घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र धनखड़ पुलिस बल के साथ ग्राम दरियापुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों का घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News