Moradabad News: महिला ने पुलिस ऑफिस के बाहर दिया धरना, लगाया एक शख्स पर रेप का आरोप

Moradabad News: महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। जनपद में एक महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया।

Update: 2023-08-17 17:59 GMT
महिला ने पुलिस ऑफिस के बाहर दिया धरना, लगाया एक शख्स पर रेप का आरोप: Photo- Social Media

Moradabad News: महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। जनपद में एक महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस पर सुनवाई नहीं करने को लेकर महिला पुलिस ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गई।

आरोपित युवक की तस्वीर के साथ किया विरोध प्रदर्शन

मुरादाबाद के पुलिस ऑफिस के बाहर महिला उस शख्स की तस्वीर के साथ धरने पर बैठ गई, जिसपर उसने रेप का आरोप है। पूरा मामला जनपद थाना मझोला क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि वरूण नाम के शख्स से इस महिला को रूपए वापस लेने थे। वो शख्स यही झांसा देकर उसे कमरे पर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने उस युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उसको युवक ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर वो पुलिस के पास जाएगी तो उसको परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा।

युवक दबंग प्रवृत्ति का है, इसी वजह से उसके मामले में स्थानीय लोगों ने भी उसका साथ नहीं दिया। महिला का कहना है कि उसने ये सब बातें अपने प्रार्थना पत्र में लिखीं, वो आर्थिक रूप से भी टूट चुकी है। महिला का ये भी कहना है कि वो एक महीने से न्याय के लिए भटक रही है। कहीं सुनवाई नहीं होने पर उसे मजबूरन धरना देने के लिए विवश होना पड़ा। वो जब भी अधिकारियों के पास गई, उसे सिर्फ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। जबकि युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस पर लगाए आरोप

महिला ने थाना मझोला पुलिस पर तमाम आरोप लगाए। उसने कहा कि पुलिस ने आरोपित को पकड़ा तो था लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया गया। जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। फिर भी कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं होने पर वो पुलिस ऑफिस पहुंची और धरना देकर न्याय मांग रही है।

Tags:    

Similar News