Lucknow News: लखनऊ में मनमाने तरीके से नहीं पाल सकेंगे कुत्ते, ये होंगे नियम!

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ बढ़ रही कुत्ते के काटने की घटनाओं और कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नये नियम लाने जा रहा है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-31 01:22 GMT

नगर निगम लखनऊ में कुत्ता पालने के नये नियम (सोशल मीडिया)

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ बढ़ रही कुत्ते के काटने की घटनाओं और कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नये नियम लाने जा रहा है। इन नियमों में लखनऊ शहर में कुत्ता पालने की लिमिट तय की जाएगी और उनके स्मार्ट कार्ड भी बनाए जाएंगे। उसके साथ ही पंजीकृत हुए कुत्तों के माइक्रो चिप लगाई जाएगी। जिसको स्कैन करने पर उसके मालिक आदि की पहचान की सकेगी। जबकि पिछ्ले 3 महीने में नगर निगम में कुल 950 कुत्तों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

कुत्ता के रजिस्ट्रेशन फीस इतनी

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा के अनुसार लखनऊ शहर में कुत्ता पालने का पंजीकरण शुल्क - विदेशी कुत्ता रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये, क्रास बीड कुत्ता रजिस्ट्रेशन फीस 300 रूपये और देशी कुत्ता रजिस्ट्रेशन फीस 200 रूपये है। जिस के साथ पिछ्ले 3 महीने में नगर निगम में कुल लगभग 950 कुत्तों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जबकि इस साल कुल लगभग 8,000 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

नगर निगम बनाएगा ये नियम!

लखनऊ शहर में पालतू कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम कुछ नए नियम बनाने जा रहा है। जिसमें पहला नियम है कि एक परिवार 2 ही कुत्ते पाल सकेगा। कुत्ते का रजिस्ट्रेशन होने पर स्मार्ट कार्ड भी दिया जाएगा। जिसमें एक तरफ कुत्ते के बारे में जानकारी और क्यूआर कोड़ होगा, दूसरी तरफ कुत्ते मालिक के बारे में जानकारी और पता आदि होगा।

इस साल इतने रुपये कुल मिले

जिसके साथ ही पंजीकृत कुत्ते के एक माइक्रो चिप इंजेक्ट करके लगाई जाएगी। जिस चिप को स्कैन करने पर कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस साल अभी तक कुल लगभग 8,000 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में हुआ है। तो वहीं पिछले तीन महीने में लगभग 950 कुत्तों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस साल नगर निगम को पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग ने अब तक कुल 30 लाख रुपये जुर्माना और रजिस्ट्रेशन फीस से मिले हैं। 

Tags:    

Similar News