Hapur News: पारिवारिक रंजिश में हुआ था रिश्तों का क़त्ल, सगे चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

Hapur News: यूपी के हापुड़ में पूर्व प्रधान की उसके ही भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की वजह बताई है।

Update: 2023-03-27 19:03 GMT
हापुड़: पारिवारिक रंजिश में भतीजे ने सगे चाचा की गोली मारकर की हत्या

Hapur News: यूपी के हापुड़ में पूर्व प्रधान की उसके ही भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की वजह बताई है। शुक्रवार की शाम को भतीजे ने अपने मामा के दूर के रिश्तेदार के साथ मिलकर मस्जिद के बाहर पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस पूरी घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया था। जिसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। सोमवार को इस मामले का खुलासा किया गया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

यह घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में हुई थी। जहां पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने अपने मामा के दूर के रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने चाचा पूर्व प्रधान गुलज़ार पर गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गोली लगने से एक राहगीर भी घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का मृतक गुलजार के साथ विवाद चल रहा था, जिसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश चली रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को नमाज अदा कर लौटने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। मस्जिद के बाहर खड़े गुलजार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर बाइक से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि परिवारिक क्लेश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मृतक के भतीजे गुलफाम को पुलिस ने गांव सिखेड़ा के हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं आरोपी गुलफाम के अन्य साथियों की पुलिस टीम गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इन सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। एहतियातन इलाके में पुलिस फ़ोर्स को तैनात रखा गया है।

Tags:    

Similar News