Noida News: विधायक पंकज सिंह के तेवरों का दिखा असर, 15 दिन के अल्टीमेटम से पहले ही नोएडा के किसानों के लिए आई खुशखबरी

Noida News: पंकज सिंह के कार्यालय पर रविवार को किसान और अथॉरिटी अफसरों की बैठक हुई है। बैठक में पंकज सिंह ने किसानों को भरोसा दिया है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से किया जाएगा।

Update: 2023-09-03 17:44 GMT
नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह: Photo- Social Media

Noida News: नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह का तेवरों का असर दिख गया। 15 दिन के अल्टीमेटम से पहले ही नोएडा के किसानों के लिए अच्छी खबर आई। यह यहां के किसानों के लिए खुशखबरी है। भाजपा विधायक ने किसानों की समस्याओं को हल करवाने के लिए 15 दिन का समय मांगा था और अफसरों को अल्टीमेटम दिया था। दो दिन पहले ही रविवार को असर धरातल पर देखने को मिला है। नोएडा अथॉरिटी के अफसर अब सक्रिय हो गए हैं। पंकज सिंह के कार्यालय पर रविवार को किसान और अथॉरिटी अफसरों की बैठक हुई है। बैठक में पंकज सिंह ने किसानों को भरोसा दिया है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से किया जाएगा।

सेक्टर-146 में किसानों को मिलेंगे आबादी के प्लॉट

विधायक पंकज सिंह के तेवर के बाद नोएडा से लेकर लखनऊ तक अफसर काम करने में जुटे हुए थे। बता दें कि जो अथॉरिटी के अफसर कभी कहा करते थे कि उनके पास किसानों को देने के लिए जमीन नहीं है, वो आज खुद किसानों के लिए जमीन खोज ले आए। किसानों के लिए शहर के सेक्टर-146 में 5 प्रतिशत प्लॉट अलॉट किए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी पहले जमीन पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आने वाली थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान की जमीन अगर भाई के नाम ट्रांसफर की जाती है तो उसमें कोई पैसा नहीं लगेगा।

किसानों को मिलकर रहेगा उनका हक: पंकज सिंह

विधायक पंकज सिंह ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करके वहां की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। हर गांव में लाइब्रेरी और खेल मैदान बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है। किसानों को उनका हक मिलकर रहेगा।

21 अगस्त को दिया था अल्टीमेटम-

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में किसानों की मांगों को लेकर धरना नोएडा प्राधिकरण पर 16 जून 2023 से चल रहा है। उसी के मद्देनजर किसानों ने 21 अगस्त को नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह का घेराव किया था। पंकज सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया था कि 4 सितंबर तक आपकी जो मांगे शासन स्तर पर लंबित हैं, उनको नियम के दायरे में लाकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लखनऊ में बैठे अफसर को भी खरी-खोटी सुनाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Tags:    

Similar News