यूपी में कांपे उपद्रवी: कई जिलों में बवाल के बाद योगी सरकार का सख्त एक्शन, ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

UP Latest News: सहारनपुर में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, हाथरस में भी 8 उन्मादियों को पकड़ा गया है।

Written By :  aman
Update: 2022-06-10 13:01 GMT

Prophet Muhammad Row 

Violence in UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज जुमे की नमाज के बाद बवाल और पथराव शुरू हुआ। धीरे-धीरे हिंसा और आगजनी देश के कई राज्यों में फ़ैल गई। जुमे की नमाज अता करने वाले नमाजी कुछ देर बाद पत्थरबाजी करते नजर आए। मस्जिदों के सामने घमासान मच गया। यूपी में राजधानी लखनऊ में समय रहते पुलिस की मुस्तैदी ने कोई बड़ा कांड नहीं होने दिया। इसके अलावा प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद सहित कई शहरों में उन्मादी सड़क पर उत्पात मचाते दिखे। बवाल मचाने वालों के खिलाफ अब यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सहारनपुर में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, हाथरस में भी 8 उन्मादियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि, हाथरस में बवाल के बाद सड़कों पर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।इस बारे में डीआईजी दीपक कुमार (DIG Deepak Kumar) ने कहा, कि 'यह छोटा सा कस्बा है। पथराव हुआ है। आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नूपुर शर्मा के बयान पर भड़की आग

गौरतलब है कि, नमाजियों का प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित नेता और प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने नूपुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी एक ही मांग है कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि, बीते हफ्ते कानपुर हिंसा की जो वजह थी वही आज (10 जून) के बवाल की भी वजह बनी। हफ्ते में नूपुर शर्मा के उसी बयान को लेकर अन्य जिलों में भारी उपद्रव देखने को मिला। हालांकि, आज अधिकतर उन जगहों पर बवाल हुआ जहां अब तक शांति थी। राज्य सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों ने फ़ोर्स की भारी बंदोबस्त की है।

CM योगी ने बयान के बाद पुलिस कार्रवाई तेज

ये अलग बात है कि, आज कानपुर में किसी तरह का कोई बवाल नहीं हुआ। मगर, अन्य शहरों में पुलिस को ऐसी कोई आशंका नहीं थी कि फिर नमाजियों द्वारा नारेबाजी और हंगामा होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है। आज सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था किसी को बख्शा नहीं जाएगा। और शाम होते-होते कार्रवाई शुरू भी हो गई। 

Tags:    

Similar News