Dr Antul Teotia: डॉ. अंतुल तेवतिया बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष, राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ना इनका लक्ष्य

Dr Antul Teotia: डॉ. अंतुल तेवतिया बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष है, भाजपा के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित हुई है। प्रारंभिक शिक्षा गुलावठी में प्राप्त की।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-08-07 10:23 GMT

डॉ. अंतुल तेवतिया (फोटो- सोशल मीडिया)

Dr Antul Teotia: बुलंदशह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली डॉ. अंतुल तेवतिया कौन है Dr Antul Teotia Biography), उनकी उम्र, शिक्षा (Dr Antul Teotia Education), परिवारिक पृष्ठभूमि (Dr Antul Teotia Family) क्या है। डॉ. अंतुल तेवतिया किस पार्टी (Dr Antul Teotia Kis Party Ki hai) की हैं, उनका राजनीतिक सफर बारें में Newstrack आपको बताने जा रहा है।

1.बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष का सामान्य परिचय:-

डॉ. अंतुल तेवतिया बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष है, भाजपा के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित हुई है। प्रारंभिक शिक्षा गुलावठी में प्राप्त की।

2. जिला पंचायत अध्यक्ष की शिक्षा दीक्षा

यूपी की सर्वाधिक शिक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष है डॉ अंतुल तेवतिया, जो पेशे से चिकित्सक है, मैडिकल की MBBS (MS) की शिक्षा प्राप्त है।

3. जिला पंचायत अध्यक्ष व्यावसायिक परिचय

डॉ. अंतुल तेवतिया पेशे से चिकित्सक है और माता डॉ. सविता तेवतिया द्वारा स्थापित सविता आरोग्यधाम हॉस्पिटल में ही रोगियों का उपचार करती है। डॉ. अंतुल तेवतिया व उनके पति आचार्य अनीस गोपालन जोरजिया और अरनेमिया, जो रूस के हिस्से हैं में एक एक मैडिकल कालेज चलाते हैं। गुलावठी में गायत्री सिनियर सैकंडरी स्कुल का भी संचालन करती है।

4. जिला पंचायत अध्यक्ष का राजनीतिक कद व परिचय

डॉ. अंतुल तेवतिया पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है।


5. जिला पंचायत अध्यक्ष का पारिवारिक परिचय

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के पिता डॉ. जितेंद्र तेवतिया ने RSS को जीवन समर्पित कर दिया, आरएसएस में अच्छी पकड़ रखते थे और सह विभाग संघचालक थे। 2 वर्ष पूर्व उनके आकस्मिक निधन के बाद बेटी डॉ. अंतुल तेवतिया ने डॉ. जितेंद्र तेवतिया न्यास का गठन कर जनसेवा कार्य शुरू किये थे। डॉक्टर अतुल तेवतिया की माता डॉक्टर सविता तेवतिया व छोटी बहन निकुंज तेवतिया भी MBBS(MS)चिकित्सक है। पूरा परिवार चिकित्सक है।

6. जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति

करोड़ो की संपत्ति की मालिक है।

7. जिला पंचायत अध्यक्ष के विवाद व चर्चित किस्से

डॉ. अंतुल तेवतिया निर्विवाद रही है।

8. जिला पंचायत अध्यक्ष की कोई खास उपलब्धि

जीवन में पहली बार चुनाव लड़ा और निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद बुलंदशहर की प्रथम नागरिक बनी।

9. चुनाव में जीत से जुड़ी कोई खास जानकारी

डॉ. अंतुल तेवतिया के पिता डॉ.जितेंद्र तेवतिया का भाजपा व आरएसएस चुनाव कौन है एवं माता डॉक्टर सविता देवी एवं जीतेंद्र तेवतिया की चिकित्सा कार्य डॉक्टर जितेंद्र तेवतिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहने वाले अशोक विघुडी की मेहनत और ग्रामीण जनता का सहयोग खासी उपलब्धि रही, जो जीत में सहायक बनी।

10. फ्यूचर प्लान या राजनीतिक महत्वाकांक्षा

पूरे परिवार का भाग भाजपा और आरएसएस के प्रति समर्पण डॉक्टर अतुल तेवतिया को शिखर की ओर ले जा रहा है शासकीय योजना से पात्रों को लाभान्वित कराना और उनका क्रियान्वयन कराना तो लक्ष्य है ही साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ना भी लक्ष्य है।

Tags:    

Similar News