Meerut Crime News : मेरठ में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, घटना से इलाके में सनसनी

Meerut Crime News : मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक महिला को उसके घर के अंदर घुसकर गोली मार दी गई।;

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shraddha
Update:2021-10-15 16:00 IST

 महिला को उसके घर के अंदर घुसकर गोली मार दी (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर (Meerut City) के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र (Meerut Thana Brahmapuri Area) में एक महिला को उसके घर के अंदर (Mahila ko goli maar di) घुसकर गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर, जिनकी संख्या मालूम नही हो सकी है ,?मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। एसपी सिटी विनीत ने बताया कि घटना मेरठ शहर के शिवशक्ति नगर इलाके की है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। इस संबंध में पुलिस भी कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी ( फोटो - सोशल मीडिया)

मिली जानकारी के अनुसार शिवशक्ति नगर निवासी सलमान की मकान के नीचे ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। सलमान आज दोपहर दुकान पर काम कर रहा था। उनकी पत्नी आलिया ऊपर कमरे में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई । तो सलमान ऊपर कमरे में पहुंचा। देखा कि आलिया के सीने में गोली लगी हुई है। इसके बाद आलिया को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

पुलिस घटना की कर रही जांच ( फोटो - सोशल मीडिया)

 पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती महिला के बयान लेने की कोशिश की जा रही है। महिला के पति और घर के बाकी सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नही चल सका है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने महिला को गोली क्यों मारी। नीचे महिला के पति की दुकान होने के बावजूद हमलावर आराम से घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए । इसका भी पता लगाया जा रहा है।पुलिस घटना की कर रही जांच ( फोटो - सोशल मीडिया) महिला के परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से भी इंकार किया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News