Meerut News: उप्र परिवहन निगम कर्मचारियों की चांदी, तय मानकों पर 10 दिन ड्यूटी की तो मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Meerut News: दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज चालक व परिचालकों को इस बार भी परिवहन निगम की ओर से सौगात दी जाएगी। इस योजना से 10 दिनों में करीब 38, 000 से अधिक कर्मी लाभान्वित होंगे।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-27 15:28 GMT

meerut news in hindi: दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज चालक व परिचालकों को इस बार भी परिवहन निगम (UP Transport Corporation) की ओर से सौगात दी जाएगी। वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी योजना (UP Transport karmchariyan ko diwali ka laabh) का लाभ दिया जाएगा। यह योजना 10 दिनों तक संचालित की जाएगी। इससे करीब 38, 000 से अधिक कर्मी लाभान्वित होंगे। इसके दायरे में अधिकारी से लेकर चालक-परिचालक और मिस्त्री तक आएंगे। निर्धारित पर्व अवधि के दौरान मानकों के अनुसार काम करने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम के स्थानीय एक अधिकारी के अनुसार 2 से 11 नवंबर तक योजना लागू रहेगी। 10 दिनों तक नियमित बस का संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को प्रतिदिन के हिसाब से 350 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस तरह मिलेगा लाभ

- चालक परिचालक को लगातार नौ दिन ड्यूटी करने और तीन हजार किमी. दूरी चलने पर उन्हें 350 रुपये रोज के हिसाब से दिया जाएगा।

- 10 दिन तक ड्यूटी करने और तय मानकों को पूरा करने पर 400 रुपये रोज मिलेगा। यानी उन्हें कुल धनराशि 4000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

- इससे अधिक दूरी चलने पर संविदा चालकों। परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में अतिरिक्त किमी. चलने पर 0.55 पैसा प्रति किमी. दिया जाएगा।

- डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला कार्मिकों के लिए तय मानकों के अनुसार 10 दिन की ड्यूटी करने पर 1200 रुपये एकमुश्त और 9 दिन की ड्यूटी पर 1000 रुपये एक मुश्त दिया जाएगा।

- ग्रामीण एवं अंतर्रजनपदीय सेवाओं के लिए दूरी अन्य सेवाओं की अपेक्षा कम की गई है। इन्हें न्यूनतम औसत 300 किमी, उपनगरीय डिपो लखनऊ (Suburban Depot Lucknow) के लिए 250 एवं नोयडा (Noida), ग्रेटर नोएडा क्षेत्र (Greater Noida area) के लिए 250 किमी. की न्यूनतम दूरी चलनी होगी।

निगम के स्थानीय एक अधिकारी ने आज रात यह जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार पर यात्रियों को निर्बाध बस आपूर्ति देने वाले रोडवेज कर्मियों (Roadways Employees) के लिए प्रोत्साहन योजना तय कर दी गई है। कार्मिकों को निर्धारित मानक पूरे करने पर नियमानुसार धनराशि दी जाएगी। इस दौरान सभी कार्मिकों के अवकाश निरस्त रहेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News