बैंक लूट काण्ड का साजिशकर्ता गिरफ्तार, साथ में 1 लाख 32 हजार की रकम बरामद

तीन मई को रात लगभग साढ़े सात बजे शम्स तबरेज को टाण्डा के कश्मिरिया चैराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाख 32 हजार रूपया भी बरामद किया गया।

Update: 2020-05-04 12:40 GMT

अम्बेडकर नगर: आखिरकार पुलिस ने टाण्डा के आईसीआईसीआई बैंक लूट काण्ड के मुख्य साजिशकर्ता व लुटेरों का पनाह देने वाले व्यक्ति को ढूंढ निकाला। मुख्य साजिश कर्ता शम्स तबरेज उर्फ सोखी टाण्डा थाना क्षेत्र के सकरावल का रहने वाला है। उसके कब्जे से भी पुलिस ने लूट के बाद हिस्से में आई धनराशि में से बचे एक लाख 32 हजार रूपये की रकम बरामद की है। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त 2019 को हुई टाण्डा बैंक लूट कांण्ड का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

पकड़ा गया था 15 लाख का इनामी

ये भी पढ़ें- जिले में मचा हड़कंप, डॉक्टर समेत 3 मिले कोरोना संक्रमित

लखनऊ में इस लूट का खुलासा करने के साथ ही दो अपराधियों को पकड़ा गया था। जिसमें कादर अनवर शेख व फिरोज कुमार उर्फ मुन्ना के नाम शामिल थे। इन्हीं के बयान के उपरान्त पुलिस ने तीन दिन पूर्व डेढ़ लाख के इनामी बदमाश लईक को उसके साथी करीम के साथ एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। डेढ़ लाख का इनामी लईक 15 साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहा था। लईक व करीम के बयान के बाद पुलिस शम्स तबरेज की तलाश में लग गई थी।

रात को साढ़े सात बजे किया गया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- झोलों में शराब: खतरनाक है ये लापरवाही, अनदेखा कर रहे आबकारी अधिकारी

तीन मई को रात लगभग साढ़े सात बजे शम्स तबरेज को टाण्डा के कश्मिरिया चैराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाख 32 हजार रूपया भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सकरावल गोठ में स्थित बन्द पड़ी एक राईस मिल में शरण लिया था। जिसके लिए शम्स तबरेज ने उनकी मदद की थी। इसके बदले में उसे एक लाख अस्सी हजार रूपये की हिस्सेदारी दी गई थी।

मनीष मिश्रा

Tags:    

Similar News