Bhadohi News: प्रेम प्रसंग के चलते अध्यापक को उतारा मौत के घाट, हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे

Bhadohi Crime News: पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया था। अभिषेक कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अध्यापक अरविंद कुमार की हत्या कराई थी।

Report :  Umesh Singh
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-07 17:14 GMT

Bhadohi News: जनपद भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के अमवाखुर्द गांव (Amvakhurd Village) के पानी भरे गड्ढे से सीमेंट के पीलर से बंधा रविवार को सुबह 6:00 बजे एक अध्यापक का शव मिला था। युवक की शिनाख्त अमवा खुर्द ग्राम निवासिनी श्रीमती ज्योती रानी के अध्यापक पति अरविंद कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

दो अन्य सहयोगी हत्यारे अभियुक्त किशन यादव पुत्र भी भईयालाल और विवेक पाल पुत्र राम किशुन निवासी भुलईपुर फरार चल रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने दोनों अभियुक्तों पर पचीस-पचीस हजार रुपए का इनाम रखा था।

प्रेमिका की शादी ने करवाया क़त्ल

पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अभिषेक कुमार ने अपने प्रेमिका की शादी प्रेमिका के पिता अरविंद कुमार द्वारा अंन्यत्र तय होने से अपने उक्त दोनों साथियों के साथ मिलकर अध्यापक अरविंद कुमार की हत्या कराई थी‌ गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों के पास से मृतक अध्यापक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है । गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार के इनाम पुलिस ने घोषित किए थे । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ग्राम अमवा खुर्द निवासी अरविंद कुमार (मास्टर) की लड़की के साथ अभिषेक धरकार प्रेम करता था जिसकी जानकारी मृतक को हुई। तो वह अभिषेक का विरोध करने लगे। और अपनी लड़की पूजा की शादी 14 जून 2022 को शिवपुर वाराणसी में तय कर दिए।

अभिषेक धरकार ने मृतक अरुण मास्टर को पूजा की शादी कहीं और करने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माने तब अभिषेक ने हत्या करने की योजना बना ली। हम लोग अमवाखुर्द स्थित विमल सिंह के आम के बगीचे में बने ट्रैक पर जाते हैं वहीं पर हम लोगों की दोस्ती अभिषेक धरकार से हो गई। अभिषेक ने मृतक अरविंद मास्टर की हत्या करने के लिए हम लोगों से कहा और हम दोनों को 25-25 देने को कहा और रुपए के लालच में हम लोग भी हत्या के लिए तैयार हो गए। मृतक मास्टर शरीर से तगड़े थे। इसलिए अभिषेक ने फिलिपकार्ड के माध्यम से कालीमिर्च पाउडर मंगवाया था। 2 अप्रैल को हम लोग योजना के मुताबिक किशन यादव के फोन से मृतक को शाम 7:00 बजे विमलसिंह के बगीचे में बुलाए।

प्रेमिका के पिता के कत्ल की पूरी घटना

करीब 7:30 बजे मृतक बगीचे में आ गए, तो अभिषेक ने उनके चेहरे पर स्प्रे मार दिया। जिससे उनका देखना बंद हो गया। तब हम लोग मिलकर मास्टर को मारने लगे। विवेक ने बहुत देर तक मृतक का मुंह दबाये रखा। विवेक जब अरविंद मास्टर का मुंह दबा रहा था उसी समय मृतक ने विवेक की बाएं हाथ की बीच वाली अंगुली को दांत से काट लिए था। जब मास्टर की सांस रुक गई तब अपने घर से साइकिल ले आया और हम लोग के गेहूं के खेत में लेकर चले गए।

किशन यादव, अभिषेक धरकार शीतला प्रसाद प्रजापति के घर के सामने रखे पिलर को साइकिल पर लादकर ले आये। तथा मृतक को अवधनारायण यादव के तालाब के किनारे ले गए व हाथ पैर रस्सी से बांधकर पिलर में निकले सरिया में फंसा कर हम तीनों ने अरविंद मास्टर को तालाब में डाल दिए। हत्या के बाद हम तीनों अभिषेक के घर गए ।अरविंद मास्टर को मारते समय उनके मुंह से खून निकल रहा था। गमछा से मुंह दबाते समय अभिषेक का भी गमछा खून से सन गया था।

मृतक का मोबाइल तोड़कर बोरा में रखकर अभिषेक के घर से निकलते ही श्यामधर पाठक का कुआं दिखाई दिया। उसी कुआं में बोरिया में गमछा, मोफलर ऊनी व मोबाइल फेंककर अपने घर चले गए। और पुलिस टीम ने आज भोर 4:25 बजे आंगनबाड़ी केंद्र अमवाखुर्द से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम के प्रभारी विनोद दूबे, सर्विलांस प्रभारी विजय सिंह, सर्वेश राय ,नरेंद्र सिंह, तूफैल अहमद,अजय यादव, दीपक यादव, मन्नू सिंह, सुनील कनौजिया, नीरज यादव थाना अध्यक्ष चौरी बृजेश मौर्या, उप निरीक्षक प्रमोद यादव आदि शामिल रहे।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News