Amethi: गायब लड़की का सुराग लगाने में नाकाम रही पुलिस, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दिया अल्टीमेटम

Amethi News: जनपद अमेठी में सोलह दिन पूर्व गायब लड़की का सुराग लगाने में नाकाम रही पुलिस को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटम दिया है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-16 10:34 GMT

अमेठी: लव जिहाद: Photo - Social Media

Amethi News: जिले में भी लव जिहाद (Love Jihad) के मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस (UP police) गंभीर नहीं दिखाई पड़ रही है। युवती के गायब होने 16 दिन बाद भी कार्यवहाई ना होने पर हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के कार्यकर्ताओं ने धरने की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस अभी तक लड़की बरामद कर पाने में नाकाम दिख रही है। सीओ अमेठी अर्पित कपूर (CO Amethi Arpit Kapoor) ने लड़की बरमादगी हेतु टीम गठित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अमेठी थाना क्षेत्र (Amethi Police Station Area) अंतर्गत रायपुर फुलवारी गांव (Raipur Phulwari Village) की एक युवती विगत एक पखवारा पूर्व अचानक घर से गायब हो गई। काफी मशक्कत के बाद परिजनों को पता चला की गांव के ही एक विशेष समुदाय का युवक बहला फुसलाकर उसे लेकर भाग गया।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंचे थाने

घटना की सूचना परिजनों ने अमेठी थाने में दिया। सोलह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं पुलिस की कार्यवाही से क्षुब्द हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। पूरा मामले की जानकारी थानाध्यक्ष से लिया।

पीड़िता के भाई ने बताया की मेरी बहन सोलह दिन से गायब है।मेरी बहन कहां पर इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।सलमान नाम का लड़का उसे बहला फुसला भगा ले गया है।सलमान की बहन का मेरे घर आना जाना था।उसकी मां और बहन के सहयोग से ये घटना अंजाम दी गई है।

अमेठी में लव जिहाद का मामला

वही हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि ये पूरा मामला लव जिहाद वा धर्म परिर्तन का है। वे लोग डेढ़ साल से प्रयास कर रहे थे। उसको बहलाने के लिए वे कुछ किताबें भी थी। कुरान की किताबे थी। अमेठी में कभी लव जिहाद का मामला नहीं हुआ था। इस पर रोक लगनी चाहिए। बहत्तर घंटे के अंदर यदि मामले का खुलासा नहीं हुआ तो हम लोग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

वहीं पूरे मामले में सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि उन्होंने बताया की पीड़ित ने 3 अप्रैल को थाने में सूचना दिया था कि मेरी लड़की सलमान नाम के लड़के साथ भाग गई है। जिसकी जांच करवा कर 366 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। लड़की बरामद होने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। लड़की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News