मचा हड़कंप! छोटी सी बात पर सरेराह गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जब तक वह संभल पाते, बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर आईजी, कमिश्नर, एसएसपी, एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। हाल के दिनों में कैंट सर्किल में दिनदहाड़े मर्डर की ये दूसरी वारदात है।

Update: 2023-06-23 12:37 GMT

वाराणसी: शहर की कानून व्यवस्था को अपराधियों ने फिर से चुनौती दी। सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने शिवपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर नितेश सिंह बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए।

जमीन के विवाद में हत्या की आशंका

सारनाथ के लोहिया नगर के रहने वाले नितेश सिंह प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सोमवार को वह किसी काम से सदर तहसील पहुंचे थे। इसी बीच पल्सर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों ने नितेश का पीछा करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल 100 के पार! इस राजा ने दी कड़ी चेतावनी

नितेश बदमाशों के इरादे को भांप गए। और तेजी से अपने गाड़ी की ओर भागे। तभी पीछे से पहुंचे बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने नितेश को 6 गोलियां मारी। नितेश सिंह फार्च्‍यूनर गाड़ी (यूपी 32 ईई 0900) से तहसील सदर पहुंचे थे। यह वाहन लखनऊ में अनीता सिंह के नाम से रजिस्‍टर्ड है। आशापुर निवासी नितेश संभवत: किसी जमीन के सिलसिले में यहां आया था।

बदमाशों के आगे संभल नहीं पाए नितेश

नितेश दबंग छवि के थे। प्रॉपर्टी को लेकर उनकी कई लोगों से दुश्मनी चल रही थी। जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, नितेश के पास भी पिस्टल मौजूद था। लेकिन बदमाशों के सामने सब बेकार साबित हुआ।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की बिटिया! अब दिखाएँगी अपना यहाँ जलवा

जब तक वह संभल पाते, बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर आईजी, कमिश्नर, एसएसपी, एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। हाल के दिनों में कैंट सर्किल में दिनदहाड़े मर्डर की ये दूसरी वारदात है।

Tags:    

Similar News