Bhadohi: चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, वरुणा नदी में मिला हाथ-पैर बंधा शव, प्रधान सहित 4 पर मर्डर का केस दर्ज

भदोही जनपद में चुनावी रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या, प्रधान समेत 4 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Written By :  Umesh Singh
Update: 2022-09-19 10:23 GMT

युवक की हत्या (Pic : Social Media)

Murder in Bhadohi : भदोही के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी तुलसीचक में चुनावी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माला देवी के पुत्र की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार की सुबह वरुणा नदी में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे होने के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने प्रधान समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

याकूबपुर निवासी शशिकांत भारती (25) पुत्र शिव कुमार शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। सुबह लगभग 10 बजे किसी ने बताया कि वरुणा नदी में एक युवक का शव उतराया है। शव की पहचान शशिकांत भारती के रूप में की गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए।

घर वालों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शशिकांत के चाचा राजेश कुमार की तहरीर पर प्रधान विनोद कुमार, कमलेश, अभिषेक और उदयभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News