Sonu Nigam Corona: कोरोना पॉजिटिव हुए सोनू निगम, गोरखपुर महोत्सव में नहीं ले पाएंगे हिस्सा, फिर फंसा 40 लाख का मामला

Gorakhpur: सोनू को 12 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में गीतों की महफिल सजानी थी। सोनू का कार्यक्रम रद होता है तो उन्हें दो साल पहले दिये गए 40 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान को लेकर फिर पेंच फंस गया है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-05 04:17 GMT

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (फोटो-सोशल मीडिया)

Gorakhpur: अगले 11 और 12 जनवरी (gorakhpur mahotsav 2022 date) को प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu nigam) के कार्यक्रम (gorakhpur mahotsav 2022) को लेकर फिर संकट खड़ा हो गया है। सोनू को 12 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में गीतों की महफिल सजानी थी। सोनू का कार्यक्रम रद होता है तो उन्हें दो साल पहले दिये गए 40 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान को लेकर फिर पेंच फंस गया है।

सोनू निगम और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव (Sonu Nigam Corona Positive) पाया गया। इस बात की जानकारी सिंगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिमा, बेटा नीवान और बहन भी कोरोना पॉजिटिव है। सोनू निगम इन दिनों इंडिया से दूर दुबई में हैं।

40 लाख का मामला फिर फंसा

गायक सोनू निगम का 2020 के गोरखपुर महोत्सव में कार्यक्रम होना था। जिसे लेकर गोरखपुर प्रशासन ने सोनू निगम को 40 लाख रुपये का भुगतान किया था। सोनू को रुपये लौटाने को लेकर प्रशासन ने नोटिस दिया था। लेकिन रुपये लौटाने से उन्होंने इंकार कर दिया था।

सोनू निगम (फोटो- सोशल मीडिया)

उन्होंने भरोसा दिया था कि अगले साल प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव में शिरकत कर रुपये को समायोजित करेंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले गोरखपुर महोत्सव में पूर्व में दी गई एडवांस रकम का समायोजन करने के लिए उन्होंने लिखित सहमति जताई है।

फरवरी 2021 में दिया गया था नोटिस

गोरखपुर महोत्सव समिति को 40 लाख रुपये और जीएसटी की धनराशि वापस नहीं करने को लेकर पिछले साल फरवरी में जिला प्रशासन की तरफ से गायक सोनू निगम को नोटिस दिया था। उस समय उन्होंने तो धनराशि लौटाई थी न ही कोई स्पष्टीकरण दिया।

पूर्व डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने सोनू निगम को 19 फरवरी 2020 को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर संबंधित रकम जमा करने का निर्देश दिया था। सोनू को भेजे गए नोटिस के मुताबिक गोरखपुर महोत्सव के आखिरी दिन 13 जनवरी 2020 को सोनू निगम का कार्यक्रम तय था।

इसके लिए समिति ने छह और नौ जनवरी को 40 लाख रुपये और जीएसटी की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। कार्यक्रम के पहले ओमान के सुल्तान का निधन होने पर 13 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। इस वजह से महोत्सव के अंतिम दिन का कार्यक्रम 14 जनवरी के लिए टाल दिया गया।


Tags:    

Similar News