Sant Kabir Nagar: कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा-बसपा पर जमकर गरजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में आज खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे थे।

Report :  Amit Pandey
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-23 11:38 GMT

दिनेश शर्मा 

Sant Kabir Nagar: विधानसभा चुनाव को लेकर संत कबीर नगर जिले में चर्चित नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। आज खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे थे। जिले के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खलीलाबाद के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी और बसपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ प्रलोभन देने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने काम को जनता के बीच में करके दिखाया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है। जहां पर आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश वर्मा पहुंचे थे। जिले के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया।


कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोनों सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के दावों को सच करते हुए धरातल पर पहुंचाने का काम किया है। खलीलाबाद के भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के पक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने बीच एक ऐसे उम्मीदवार को पेश किया है, जो खलीलाबाद से चुनाव जीत रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और पूरे प्रदेश खुशहाल होगा।


Tags:    

Similar News