हैवानियत पर उतरा पति: काट दी पत्नी की नाक, सहम गया पूरा परिवार

उत्तर प्रदेश में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कहीं नागालिग बच्चियां रेप का तो कहीं विवाहित महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

Update: 2020-10-16 05:45 GMT

रायबरेली: महिला सुरक्षा उत्तर प्रदेश में हर दिन यूपी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। अब सोनिया गांधी के संसंदीय क्षेत्र रायबरेली में महिला अपराध पर बड़ी वारदात सामने आई है। यहां घरेलू कलाह के चलते परेशान एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति गुस्से में इस कदर हैवानियत पर उतर आया कि पत्नी की नाक तक काट डाली।

रायबरेली में घरेलू कलाह से परेशान पति ने पत्नी पर किया हमला

उत्तर प्रदेश में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कहीं नागालिग बच्चियां रेप का तो कहीं विवाहित महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। ताजा मामला रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र भूड़ का पुरवा गांव का है। यहां बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के रहने वाले शिव प्रसाद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया।

चाकू से पत्नी की नाक काटी

पति के चाकू के हमले से महिला की नाक कट गई और खून फैल गया। खून देखते ही महिला का पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला की चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हाथरस कांड: आरोपी के घर से CBI को मिला ऐसा सामान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

घायल महिला ने बताया कि उसकी शादी शिव प्रसाद से चार साल पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनो के बीच हुए झगड़े में पति ने उस पर हमला कर दिया। मिल एरिया थानाध्यक्ष अरुण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी सूचना लिखित में नहीं आई है आप लोगों के द्वारा हमें जानकारी मिली है।

नरेन्द्र सिंह, रायबरेली

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News