कांग्रेस को बड़ा झटका, संजय सिंह का पार्टी से इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अभी उबरी भी नहीं है कि उसे झटके पर झटके लग रहे हैं। डॉ. संजय सिंह ने राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे।

Update: 2019-07-30 09:21 GMT

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अभी उबरी भी नहीं है कि उसे झटके पर झटके लग रहे हैं। डॉ. संजय सिंह ने राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें...उन्नाव एक्सक्लूसिव: पीड़िता को कार से निकालने का वीडियो आया सामने

संजय सिंह को कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था। 1980 में जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उन्होंने संजय गांधी का समर्थन किया था। संजय सिंह अमेठी के राज घराने से हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में संजय सिंह ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे।

यह भी पढ़ें...CCD: 7000 करोड़ रुपये बनी मालिक के गायब की वजह, ड्राइवर ने बताई पूरी आप-बीती

संजय सिंह का कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफे का एलान कर दिया। हालांकि संजय सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी, लेकिन राममंदिर आंदोलन के दौरान वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें...उन्नाव रेप मामला: धरने पर बैठा पीड़िता का परिवार, वीडियो वायरल

1998 में अमेठी संसदीय सीट से संजय सिंह ने कांग्रेस के कैप्टन सतीष शर्मा को हराया था और सासंद चुने गए थे। इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। फिर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद बने थे।

Tags:    

Similar News